CONDOLENCE MESSAGE : BJP NATIONAL PRESIDENT, SHRI AMIT SHAH ON THE DEMISE OF DR. BHAI MAHAVIR

Press, Share | Dec 03, 2016

Saturday, 03 December 2016

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉक्टर भाई महावीर के निधन पर शोक सन्देश

मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं जनसंघ के संस्थापक सदस्य, डॉक्टर भाई महावीर जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भाई महावीर जी अत्यंत कर्मठ एवं विचारों के प्रति प्रतिबद्ध थे, उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र, विचारधारा एवं समाजसेवा के लिए समर्पित रहा। पेशे से प्राध्यापक रहे डॉक्टर भाई महावीर ने कई महत्वपूर्ण पुस्तकें भी लिखी हैं। जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनसे प्रेरणा लेते थे। डॉक्टर भाई महावीर अप्रैल 1998 से मार्च 2003 के बीच मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। वे दो बार राज्यसभा सदस्य भी रहे। श्री भाई महावीर जी का निधन भारतीय जनता पार्टी ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं अपनी और पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।’’66

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: