Press, Share | Jul 27, 2015
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया
पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन का समाचार सुनकर मुझे अत्यंत दुख हुआ है। एक सच्चे देशभक्त, महान वैज्ञानिक, भविष्यदृष्टा और कर्मयोगी डा. कलाम ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया। मिसाइल मैन के नाम से विख्यात डा. कलाम का जीवन सदैव सादगी भरा रहा, वो विज्ञान, शिक्षा और नैतिकता के एक दुर्लभ संयोजन थे । डा. कलाम ने एक विकसित, संपन्न व शक्तिशाली भारत का सपना संजोया और सदैव ही उसे साकार करने को समर्पित रहे। उन्होंने भारत को अंतरिक्ष और परमाणु महाशक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डा. कलाम के योगदान के लिए राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उनके निधन से राष्ट्र को अपूर्णनीय क्षति हुई है। श्री कलाम का व्यक्तिव और कृतित्व आने वाली पीढि़यों के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।