CONDOLENCE MESSAGE BY BJP NATIONAL PRESIDENT, SHRI AMIT SHAH ON THE DEMISE OF SRINIVASA LYER RAMASWAMY

Press, Share | Dec 07, 2016

Wednesday, 07 December 2016

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने राजनीतिक विश्लेषक श्रीनिवास अय्यर रामास्वामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने जाने-माने पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक, कॉमेडियन तथा राजनीतिक पत्रिका 'तुगलक' के संपादक श्री श्रीनिवास अय्यर रामास्वामी के 82 वर्ष की उम्र में निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री शाह ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री रामास्वामी के निधन का दुखद समाचार मिला। वह पत्रकारिता के एक महत्वपूर्ण स्तंभ थे। उन्होंने निर्भीक पत्रकारिता की। वे अत्यंत कर्मठ व्यक्ति थे एवं स्वतंत्र विचारों के प्रति प्रतिबद्ध थे। चो रामास्वामी के नाम से लोकप्रिय श्री रामास्वामी ने कई फिल्मों का निर्देशन किया है और कई फिल्मों के लिए पटकथा भी लिखी। श्री चो रामास्वामी जी का निधन पत्रकारिता व कला जगत एवं संपूर्ण देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनके परिवार एवं स्नेही जनों को इस दुखद घड़ी के समय अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ’’

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: