Hon'ble Union Minister of Home and Cooperation Shri Amit Shah addressed massive rallies at Dum Dum, Howrah and Sapatgram in poll-bound West Bengal.

Press | Apr 22, 2026

केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल के दमदम, हाबरा और सप्तग्राम में आयोजित जनसभाओं में दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु


मोदीजी को कांग्रेस अध्यक्ष आतंकवादी कहते हैं,खड़गे जी,मोदी जी को जितनी गाली दोगे,कमल उतना ही अधिक खिलेगा


महिलाआरक्षण का विरोध करने वाली ममता दीदी,आपको बंगाल से विदा करने के लिए महिलाएँ 29तारीख की राह देख रही हैं


4मई को सुबह 8बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और दोपहर 1बजे तक ममता दीदी का टाटा-बाय-बाय हो जाएगा


TMCके गुंडों,29 तारीख़ को बाहर मत निकलना,नहीं तो बहुत तकलीफ में पड़ोगे


ममतादीदी के कारण बंगाल से इंडस्ट्री चली गई,भाजपा के कारण बंगाल से सिंडिकेट के गुंडेचले जाएँगे


ममतादीदी को घुसपैठिए चुनकर लाते हैं, भाजपाघुसपैठियों को चुन-चुनकर देश से बाहर निकालेगी


घुसपैठिएमहिलाओं का शोषण करते रहे, लेकिनममता बनर्जी चुप रहीं, क्योंकिघुसपैठिया TMC काकार्यकर्ता था

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री श्री अमित शाह ने आज बुधवार को पश्चिम बंगाल के दम दम, हाबरा और सप्तग्राम मेंआयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया और तृणमूल कांग्रेस की सरकार में पश्चिमबंगाल में व्याप्त भ्रष्टाचार, हिंसा तथा घुसपैठ को लेकर ममता बनर्जी की जमकर आलोचना की और प्रचंड बहुमतके साथ भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर लोकसभासांसद श्री निशिकांत दुबे, दमदम उत्तर से प्रत्याशी श्री सौरभ सिकदर, खरदाहा से प्रत्याशी श्रीकल्याण चक्रवर्ती, हाबरा से प्रत्याशी श्री देवदास मंडल, अशोकनगर से प्रत्याशी डॉ.सुमय हीरा, सप्तग्राम से भाजपा प्रत्याशी श्री स्वराज घोष सहित अन्य नेतागण उपस्थितरहे। 

श्री अमित शाह ने कहा कि 29 तारीख को बंगाल के लोगों कोवोट डालना है। सभी को पूरे बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए वोट डालना हैऔर कोलकाता का खोया हुआ गौरव वापस दिलाने के लिए वोट करना है। मैं भारतीय जनतापार्टी की ओर से यह कहकर जा रहा हूं कि 4 मई को काउंटिंग है, सुबह 8:00 बजे बैलेट बॉक्स खुलना शुरू होगा, 9:00 बजे पहला राउंड होगा, 10:00 बजे दूसरा राउंड होगा और 1:00 बजे काउंटिंग समाप्त हो जाएगी तथा ममता बनर्जी की विदाई भी हो जाएगी। आज कादिन अत्यंत ऐतिहासिक है। इसी दिन 1930 में महान क्रांतिकारी सूर्य सेन ने अंग्रेज़ों के खिलाफ संघर्ष किया था औरइसी दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आईसीएस की नौकरी छोड़कर अंग्रेज़ों का सामनाकरने का निर्णय लिया था। आज उसी दिन मैं हावड़ा आया हूं और ये वादा करता हूं किकेवल बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे देश से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर भारतीय जनता पार्टी बाहरनिकालेगी। घुसपैठिए बंगाल के युवाओं की नौकरियां ले रहे हैं, गरीबों का राशन हड़प रहे हैंऔर देश की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। यदि 4 तारीख को भाजपा की सरकारबनती है, तो 5 तारीख से घुसपैठियों का पलायन शुरू हो जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहाकि लंबे समय के बाद बंगाल में सुशासन की शुरुआत होने वाली है। कविगुरु, महर्षि अरविंद और श्यामाप्रसाद मुखर्जी की कल्पना के अनुरूप सोनार बंगला बनाने की शुरुआत भारतीय जनतापार्टी की सरकार करेगी। ऐसा बंगाल बनाया जाएगा जहाँ माताओं-बहनों को कोई भय नहींहोगा। सालों तक संदेशखाली में बंगाल की माताओं-बहनों पर घुसपैठिया अत्याचार करतारहा, जबकिबंगाल की महिला मुख्यमंत्री चुप रहीं, क्योंकि वह घुसपैठिया टीएमसी का कार्यकर्ता था। आरजी कर, कोलकाता लॉ यूनिवर्सिटी औरदुर्गापुर लॉ यूनिवर्सिटी की घटनाओं के बाद भी ममता बनर्जी के माथे पर जूं नहींरेंगती और वे उल्टा कहती हैं कि 7:00 बजे के बाद महिलाओं को बाहर निकलने की जरूरत क्या हैइस पर उन्हें शर्म आनीचाहिए। हम बंगाल की सभी माताओं-बहनों से वादा करते हैं कि 5 मई के बाद एक छोटी बच्ची भीस्कूटी पर निकलेगी तो कोई गुंडा उसकी ओर आंख उठाकर नहीं देख पाएगा। भारतीय जनतापार्टी पूरे बंगाल की जनता को भय से मुक्त कराएगी। तृणमूल कांग्रेस के गुंडेकॉलोनी-कॉलोनी जाकर लोगों को 29 तारीख को बाहर न निकलने की धमकी देते हैं, लेकिन इस बार 29 तारीख को गुंडों को हीपरेशानी का सामना करना पड़ेगा। बंगाल के लोग 29 तारीख को मशीन पर कमल केनिशान के सामने बटन दबाएं, 4 तारीख के बाद गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्री शाह ने कहा कि जब देशआजाद हुआ था, तब देश की सकल घरेलू आय में 100 रुपये में से 20 रुपये बंगाल से आते थे, जबकि आज यह घटकर सवा पाँच रुपये रह गया है। पूरे भारत में औद्योगिकीकरण कीशुरुआत बंगाल से हुई थी, लेकिन अब एक-एक करके उद्योग बंगाल छोड़कर बाहर जा रहे हैं और 7,000 उद्योग राज्य से जा चुकेहैं। ममता बनर्जी के कट-मनी और सिंडिकेट से जुड़े लोग उद्योगों के पीछे पड़े हैं, जिसके कारण उद्योग पलायन कररहे हैं। स्थिति यह है कि यदि किसी को घर बनाने के लिए ईंट, बालू या सीमेंट लेना हो, तो उसे सिंडिकेट को टैक्सदेना पड़ता है। 4 तारीख के बाद सिंडिकेट से जुड़े लोग बंगाल छोड़कर पलायन कर जाएंगे। बंगालसे उद्योगों के जाने के लिए टीएमसी जिम्मेदार है, जबकि भाजपा के कारण सिंडिकेटसे जुड़े गुंडे राज्य छोड़ेंगे। सबसे कठिन समस्या बेरोज़गारी की है। भारतीय जनतापार्टी की सरकार बनने के बाद चार बड़ी इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाई जाएंगी और जोउद्योग ममता की सिंडिकेट के कारण यहाँ से बाहर गए हैं, उन सभी उद्योगों को फिर सेबंगाल में शुरू करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। संसद मेंमाताओं-बहनों को 33% आरक्षण मिलना चाहिए, जो एक सकारात्मक कदम होगा। ममता बनर्जी ने कांग्रेस के साथ मिलकर इसकाविरोध किया और महिलाओं को विधानसभा तथा लोकसभा में आने से रोका। बंगाल की मातृशक्ति 29 तारीख का इंतजार कर रही है और ममता बनर्जी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहाकि धारा 370 हटनी चाहिए थी और कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने 75 वर्षों से कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा बनाए रखी गई धारा 370 को समाप्त किया और आतंकवादपर गहरा आघात किया। टीएमसी और कांग्रेस की सरकार के समय आतंकवादियों को बिरयानीखिलाई जाती थी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उरी मेंहमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की गई, पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक की गई और पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशनसिंदूर के तहत आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। जिस माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने आतंकवाद को समाप्त करने की दिशा में कार्य किया, उन्हें कांग्रेस अध्यक्षमल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा आतंकवादी कहा जा रहा है। राहुल गांधी के साथ रहने केकारण मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा भी प्रभावित हो रही है। कांग्रेस और राहुल गांधीको जितनी भी आलोचना करनी हो करें, इससे भाजपा को ही लाभ होगा। जितना कीचड़ उछालेंगे, उतना अच्छा कमल खिलेगा।तमिलनाडु और पुडुचेरी में कांग्रेस डबल फिगर तक नहीं पहुंच पाएगी, बंगाल में उसका खाता खुलनाभी मुश्किल है और असम में कांग्रेस को अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करनापड़ेगा। ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ है और उनका हाल भी ऐसा ही होगा।

श्री अमित शाह ने कहा किमाननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाया। साढ़ेपांच सौ वर्षों तक मुगलों, अंग्रेजों, कांग्रेस और टीएमसी के शासन में राम मंदिर नहीं बन सका, लेकिन जनता ने जब माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, तब उन्होंने अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कराया। ममता बनर्जी राम मंदिर के निर्माण का विरोध करती थीं औरनाटक के लिए हुमायूं कबीर को आगे किया गया है, बंगाल में बाबरी मस्जिदबनाने का प्रयास किया जा रहा है। बंगाल की पवित्र भूमि पर बाबरी मस्जिद नहीं बननीचाहिए और कविगुरु तथा विवेकानंद जी की भूमि पर ऐसा नहीं होना चाहिए। बंगाल की जनताचिंता न करें, ममता बनर्जी चाहे जितना प्रयास कर लें, भारतीय जनता पार्टी बंगालमें बाबरी मस्जिद नहीं बनने देगी। यहाँ की नगरपालिका दिवालियापन के कगार पर है औरउसकी लापरवाही के कारण कई गंदे पानी की झील बन गए हैं, मोती झील भी अशुद्ध हो गई है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहींदिया जा रहा है। 5 तारीख को भारतीय बंगाल में किसी को भी चार शादी करने की छूट नहीं होनीचाहिए। इसका समाधान है कि कमल के निशान पर बटन दबाया जाए, जिसके बाद बंगाल में यूसीसीलागू किया जाएगा, जिससे चार शादी समाप्त हो जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहाकि बंगाल की हर बहन-माता के अकाउंट में 3,000 रुपये प्रतिमाह भारतीय जनता पार्टी की सरकार जमा कराएगी। सरकारीकर्मचारियों को 7वां वेतन आयोग और डीए का भुगतान किया जाएगा, जबकि बेरोजगार युवाओं को 3,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता उनकेबैंक खातों में दिया जाएगा। बंगाल के युवाओं के लिए हर वर्ष 1 लाख नौकरियां पारदर्शिता केसाथ दी जाएंगी और घर बैठे अपॉइंटमेंट लेटर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक सगर्भामाता को भारतीय जनता पार्टी की सरकार 21,000 रुपये देगी तथा माताओं-बहनों को बस में यात्रा के लिए टिकट लेने कीआवश्यकता नहीं होगी, उन्हें मुफ्त सवारी की सुविधा दी जाएगी। कोलकाता मेट्रो का विस्तार तीनगुना किया जाएगा और दमदम, हावड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों तक मेट्रो को बढ़ाया जाएगा। हावड़ा केट्रैफिक को कम करने के लिए हाई फ्रीक्वेंशी वाली मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी औरउत्तर 24 परगना के हर बूटलेगर को जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम भारतीय जनतापार्टी करेगी। कोलकाता शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए भारतीयजनता पार्टी ने एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया है। अब समय आ गया है कि माँ, माटी और मानुष का नारा देकरसंत्रास की राजनीति करने वाली ममता बनर्जी को हटाया जाए। ममता बनर्जी ने बंगाल कोगुंडों के भरोसे छोड़ दिया है और उनका एकमात्र लक्ष्य अपने भतीजे को मुख्यमंत्रीबनाना है। ममता बनर्जी लोगों को यह कहकर गुमराह कर रही हैं कि बंगाल कामुख्यमंत्री बाहरी होगा। बंगाल का मुख्यमंत्री वही होगा जो बंगाल में पैदा हुआ हो, बंगाली माध्यम में पढ़ा होऔर बंगाली भाषा बोलता हो, लेकिन वह ममता बनर्जी का भतीजा नहीं, वह भाजपा का कार्यकर्ताहोगा। श्री शाह ने लोगों से अपील की कि सभी कमल के निशान पर बटन दबाएं, ममता बनर्जी को सत्ता सेहटाएं, बंगाल को घुसपैठ मुक्त बनाएं, सिंडिकेट और गुंडों का राज समाप्त करें और माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी के हाथ मजबूत करें।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: