Hon'ble Union Minister of Home and Cooperation Shri Amit Shah addressed massive rallies in Balagarh and Pursurah in poll-bound West Bengal.

Press | Apr 23, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री श्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल के बालागढ़ और पुरसुरा में आयोजितजनसभाओं में दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु


बंगाल में पहले चरण का मतदानबता रहा है कि ममता दीदी का सूपड़ा साफ होने वाला है और भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकारबना रही है

बंगाल में भाजपा सरकार बनते हीहर महीने बंगाल की माताओं-बहनों के खाते में ₹3,000 डाले जाएँगेऔर उन्हें सरकारी बसों में पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे

4 मई को बंगालकी जनता ममता दीदी को टाटा-बाय-बाय करेगी और बंगाल को सिंडिकेट के ‘भाईपो टैक्स’ सेमुक्ति मिलेगी

भाजपा सरकार बनने पर बंगाल मेंघुसपैठ बंद होगी, जो घुसपैठिए घुस चुके हैं, उन्हें चुन-चुनकरबाहर निकाला जाएगा

ममता दीदी सुन लें, जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता जिंदा है, कोई बाबरीमस्जिद नहीं बना सकता

भाजपा सरकार बंगाल केबालागढ़ में आशुतोष मुखर्जी जी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का भव्य स्मारक बनाएगी

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री श्री अमित शाह ने आज गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बालागढ़ और पुरसुरा मेंआयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया और तृणमूल कांग्रेस की सरकार में पश्चिमबंगाल में व्याप्त भ्रष्टाचार, हिंसा तथाघुसपैठ को लेकर ममता बनर्जी की जमकर आलोचना की और प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा कीसरकार बनाने का आह्वान किया। इसके उपरांत श्री शाह ने उत्तर 24 परगना के बारासात में भव्य रोड शो किया। कार्यक्रमों के दौरान मंच परबालागढ़ से प्रत्याशी श्रीमती सुमना सरकार, पुरसुरासे प्रत्याशी श्री बिमान घोष, बारासातसे प्रत्याशी श्री शंकर चटर्जी और मध्यमग्राम से प्रत्याशी श्री अनिंद्य बनर्जीसहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे। 

श्री अमित शाह ने कहा कि आजअभी कुछ देर में, पहले चरण का चुनाव समाप्त होजाएगा। पहले चरण में ममता बनर्जी के किसी भी गुंडे की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वहबंगाल के मतदाताओं की ओर उँगली उठाकर भी देख सके। जिस मात्रा में साढ़े चार बजे तक80% से अधिक मतदान हुआ है, वह स्पष्टसंकेत देता है कि और 4 तारीख को टीएमसी का सूपड़ासाफ़ हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बंगाल में बनने जा रहीहै और हमारी प्रत्याशी श्रीमती सुमना सरकार यहाँ से विधायक बनने जा रही हैं। आज हमउस जगह आए हैं, जोबंगाल टाइगरआशुतोष मुखर्जी की पवित्रभूमि है। आशुतोष मुखर्जी जी के सुपुत्र डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने हमारी पार्टीकी स्थापना की और कश्मीर में से धारा 370 हटाने केलिए अपना बलिदान दिया। हम आज बंगाल टाइगर आशुतोष मुखर्जी साहब और महान नेता श्यामाप्रसाद मुखर्जी को भी प्रणाम करते हैं। इसी ज़िले में आशुतोष मुखर्जी जी का मकानहै और भाजपा सरकार बनने के बाद आशुतोष जी और श्यामा प्रसाद जी का भव्य स्मारकबनाया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहाकि यह बंगाल का जो चुनाव है, उसमें 29 तारीख को लोगों को कमल के निशान पर बटन दबाना है। बटन दबाना है बंगाल कोघुसपैठियों से मुक्त करने के लिए। बंगाल की भूमि से घुसपैठियों को निकालना चाहिएऔर ममता बनर्जी और भाइपो उन्हें नहीं निकालेंगे। भाजपा सरकार बनने के बाद हमचुन-चुनकर घुसपैठियों को निकालने का काम करेंगे। ये घुसपैठिए बंगाल के युवाओं कीनौकरी खा रहे हैं, ग़रीबों का राशन खा रहे हैंऔर देश को असुरक्षित करने का काम करते हैं। 5 तारीख केबाद बंगाल में एक भी घुसपैठिया प्रवेश नहीं कर पाएगा, यह भाजपाका वादा है। जो घुस गए हैं, उन्हेंसिर्फ़ मतदाता सूची से नहीं, बल्किबंगाल की भूमि से निकालने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। बालागढ़ का नाव उद्योगएक जमाने में पूरे क्षेत्र के अंदर रोजगार देता था, लेकिनममता बनर्जी की सिंडिकेट के कारण नाव उद्योग बंद हो गया। ममता बनर्जी ने 41 कारखाने बंद कराए हैं। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद, ये सारे नाव बनाने के कारख़ाने फिर से शुरू कर दिए जाएंगे।

श्री शाह ने कहा कि बंगाल केलोग सिंडिकेट से परेशान हैं। बालू लेना हो तो सिंडिकेट को कटमनी देना पड़ता है, ईंट लेनी हो तो सिंडिकेट को कटमनी देना पड़ता है और सीमेंट लेना हो तोभाईपो टैक्स देना पड़ता है। अब चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, बंगाल के लोगों को अब ममता बनर्जी को टाटा और बाय-बाय करना है। राज्य मेंसरकार बनने के बाद, सिंडिकेट वालों को उल्टालटकाकर सीधा करने का काम भाजपा करेगी। अवैध बालू खनन, मिट्टी कीतस्करी और गौ माता की तस्करी करने वालों के लिए बंगाल की भूमि पर कोई जगह नहींबचेगी। कुछ दिन पहले ममता बनर्जी के गुंडे कहते थे कि आप प्रचार कर लो, हम वोट ही नहीं डालने देंगे, लेकिनडरने की ज़रूरत नहीं है। टीएमसी के गुंडे कान खोलकर सुन लें कि 29 तारीख को एक भी मतदाता को उँगली भी लगाई तो उनकी जगह बंगाल की खाड़ी मेंहोगी। चुनाव आयोग ने केंद्रीय अर्धसैनिक बल की बहुत अच्छी व्यवस्था की है और किसीको डरने की ज़रूरत नहीं है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहाकि अयोध्या में राम मंदिर बहुत पहले ही बनना चाहिए था। पहले मुग़लों ने रोका, फिर अंग्रेज़ों ने रोका और उसके बाद कांग्रेस तथा टीएमसी ने रोका। 2019 में लोगों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्रीबनाया और उन्होंने राम मंदिर बनाकरजय श्रीराम!का उद्घोष कराया। अब जब राम मंदिर बन गया है, तो ममताबनर्जी के चेला हुमायूँ कबीर बाबरी मस्जिद बनाना चाहते हैं। ममता बनर्जी कान खोलकरसुन लें कि यह बंगाल भारत की भूमि है और जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता जिंदा है, तब तक बंगाल की भूमि पर बाबरी मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी। ममता बनर्जी कासमय अब समाप्त हो गया है और वह भाईपो को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। बंगाल कामुख्यमंत्री बंगाल की मिट्टी का, बंगालीमीडियम में पढ़ा हुआ होगा और बंगाली बोलने वाला ही बनेगा। लेकिन ममता बनर्जी खुश नहों, भाईपो नहीं, बल्कि भाजपा का हीकार्यकर्ता बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। 

श्री शाह ने कहा कि बंगालमें आलू किसानों को आलू का दाम नहीं मिल रहा है और धान का भी उचित मूल्य नहीं मिलरहा है। भाजपा सरकार बनते ही आलू किसानों के आलू को बिहार, झारखण्डऔर ओडिशा भेजकर अधिक दाम दिलाने की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी करेगी। इतनी बड़ीआलू की खेती होने के बावजूद बीज संस्करण का एक भी कारखाना नहीं है और बंगाल का बीजपंजाब से आता है। ऐसे में आलू के दाम अधिक मिलेंगे ही, परंतुमाननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार यहाँ बीज उत्पादन केंद्र भीस्थापित करेगी। इसके परिणामस्वरूप बीज के दाम आधे हो जाएंगे। एक ओर आलू का दाम दसगुना बढ़ेगा और दूसरी ओर बीज का दाम आधा हो जाएगा, जो आलू केकिसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। भाजपा ने तय किया है कि इस ज़िले से लेकरविष्णुपुर तक दस स्थानों पर आलू के चिप्स बनाने के कारखाने स्थापित किए जाएंगे, ताकि किसानों को आलू का बेहतर मूल्य मिल सके।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहाकि ममता बनर्जी एक महिला मुख्यमंत्री हैं, लेकिनभारत में यदि कहीं महिलाओं की स्थिति सबसे खराब है तो वह बंगाल में है। संदेशखालीमें एक घुसपैठिया टीएमसी नेता वर्षों तक बहन-बेटियों पर अत्याचार करता रहा, लेकिन ममता बनर्जी चुप रहीं। आज संदेशखाली की पीड़िता और आरजी कर की उसबच्ची की माताजी, जिसकी हत्या हुई, दोनों भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हैं। वे विधायक बनकर इन अत्याचारोंका हिसाब-किताब करेंगी। दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज और साउथ कोलकाता मेडिकल कॉलेज सहितकई स्थानों पर बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, फिर भीममता बनर्जी कहती हैं कि बेटियों को शाम 7 बजे केबाद घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। यह अत्यंत शर्मनाक है कि एक महिला मुख्यमंत्रीहोते हुए भी वे माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रहीं। राज्य मेंभाजपा की सरकार बनने के बाद स्थिति ऐसी बनाई जाएगी कि रात 1 बजे भी कोई छोटी बच्ची स्कूटर से निकले, तो कोईगुंडा उसकी ओर आँख उठाकर देखने की हिम्मत न कर सके। माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा को पूरी तरह सुनिश्चित कियाजाएगा और उन्हें कोई परेशान नहीं कर पाएगा।

श्री अमित शाह ने कहा किमहिलाओं के खाते में हर महीने ₹3,000 भाजपासरकार भेज देगी। सभी बेरोज़गार युवाओं के अकाउंट में भी ₹3,000 भेजने काकाम भाजपा सरकार करेगी। किसानों की किसान सम्मान निधि ₹6000 से बढ़ाकर₹9000 की जाएगी। हर गर्भवती महिला के अकाउंट में उसके बच्चे के लिए ₹21,000 डालने का काम किया जाएगा। 5 तारीख केबाद किसी भी सरकारी बस में महिलाओं को टिकट लेने की ज़रूरत नहीं होगी और उनका सफ़रपूरी तरह मुफ़्त कराया जाएगा। हर वर्ष एक लाख सरकारी नौकरियां पारदर्शी तरीके से, बिना किसी घूस के, बंगाल केयुवाओं को दी जाएंगी। भ्रष्टाचार करने वालों की जांच कर उन्हें जेल की सलाखों केपीछे डाला जाएगा। साथ ही, बंगाल सेबाहर गई सभी उद्योगों को वापस लाकर राज्य के युवाओं को रोजगार देने का कार्यभारतीय जनता पार्टी करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहाकि कश्मीर हमारा है और वहाँ से धारा 370 हटाई जानीचाहिए थी। ममता बनर्जी, कांग्रेसऔर कम्युनिस्टों ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई। जब माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आए, तो उरीमें हमला हुआ और उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की, पुलवामामें हमला हुआ तो एयर स्ट्राइक की और पहलगाम में हमला हुआ तोऑपरेशन सिंदूरकरके घर में घुसकरआतंकवादियों का सफ़ाया किया। भाजपा ने देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त कियाहै। बंगाल में कमल फूल को आशीर्वाद दिया जाए और भाजपा को अवसर दिया जाए, ताकि बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कराया जा सके। ममता बनर्जी ने बंगाल कोतबाह कर दिया है और कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर के सपनों का बंगाल आज बुरी तरहप्रभावित हो गया है। श्री शाह ने लोगों से अपील की कि वे माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी पर भरोसा करके 29 तारीख कोभाजपा के कमल के निशान पर बटन दबाएं। भारतीय जनता पार्टी सोनार बांग्ला का निर्माणकरेगी।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: