Honorable Union Minister of Home and Cooperation Shri Amit Shah addressed a massive public rally in Kaliabor and campaigned for NDA alliance partner AGP candidate Keshav Mahanta.

Press | Apr 02, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा असम के कलियाबोर में आयोजित विशाल जनसभामें दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु

 

भाजपा सरकार ने कांग्रेस द्वारा घुसपैठियों केहवाले किए गए काजीरंगा को मुक्त कराया।

 

असम में भाजपा का 10 साल का शासन असम कास्वर्णिम कालखंड रहा है

 

मोदी जी ने 13 शांति समझौतेकरके 10 हजार से ज्यादा युवाओं को हथियार डालकर मुख्यधारा से जोड़ने का कार्यकिया।

 

देश को प्रधानमंत्री देने वाले असम को कांग्रेसने 10 वर्षों में 1 लाख 28 हजार रुपये दिए, मोदी जी ने 9 लाख 35 हजार करोड़ रुपयेदिये।

 

मोदी सरकार ने असम में एशिया का सबसे बड़ाबोगीबील ब्रिज, सेमीकंडक्टरकारखाना सहित कई ऐतिहासिक कार्य किये।

 

मोदी जी ने IIM, AIMSभी बनाया और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव जी के जन्मस्थान पर 222 करोड़ सेपुनर्विकास भी किया।

 

केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुरुवार को असम के कलियाबोर में आयोजित विशालजनसभा को संबोधित किया। श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी केनेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में असम में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश और शांति स्थापनाके क्षेत्र में व्यापक प्रगति हुई है। काजीरंगा के संरक्षण, पर्यटन के विस्तारऔर सांस्कृतिक गौरव को भी नई मजबूती मिली है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस पर तीखाहमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने असम की लगातार उपेक्षा की।श्री शाह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा और एनडीए के सभी प्रत्याशियों कोविजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटें और विश्वास जताया कि जनता के समर्थन से असममें शांति, विकास और सांस्कृतिकपहचान को आगे बढ़ाते हुए एनडीए एक बार फिर सरकार बनाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंच परअसम गण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान अतुल बोरा, काजीरंगा से लोकसभा सांसद श्री कामाख्या प्रसाद तासा, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री श्री ओम प्रकाश चौधरी, असम भाजपा के प्रभारी श्री हरीश द्विवेदी, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ भट्टाचार्यतथा कलियाबोर से एनडीए और असम गण परिषद के प्रत्याशी श्री केशव प्रसाद मोहंता सहितअन्य नेतागण उपस्थित रहे।

केंद्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 9 अप्रैल को असम में मतदान होना है और तीसरी बार भारतीयजनता पार्टी तथा असम गण परिषद की सरकार बनाने का समय है। यह विजय की हैट्रिक कलियाबोरके साथ-साथ पूरे असम की जनता लगाएगी। यहाँ से एनडीए के प्रत्याशी के रूप में असम गणपरिषद के नेता श्री केशव मोहंता चुनाव लड़ रहे हैं, जिनका निशान श्री गणेश का प्रतीक हाथी है। एनडीए के सभीकार्यकर्ताओं, विशेषकर भारतीय जनतापार्टी के कार्यकर्ताओं को कमल के फूल से भी अधिक मेहनत हाथी के निशान को जिताने केलिए करनी है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में श्री केशवमोहंता ही हैं। श्री हिमंता बिस्वा सरमा, श्री अतुल बोरा और श्री केशव मोहंता ने इन पाँच वर्षों में असम में बड़ा परिवर्तनलाया है। इससे पहले के पाँच वर्षों में श्री सर्वानंद सोनोवाल, श्री अतुल बोरा औरश्री केशव मोहंता भी साथ थे। पिछले दस वर्ष असम के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों मेंलिखे जाएंगे। यहाँ पास ही काजीरंगा स्थित है, जिसके गैंडे पूरे विश्व से असम में पर्यटन आकर्षित करनेकी क्षमता रखते हैं। कांग्रेस की सरकारों ने काजीरंगा को घुसपैठियों के हवाले कर दियाथा, जबकि भारतीय जनतापार्टी और असम गण परिषद की सरकार ने काजीरंगा की भूमि को मुक्त कराकर असम के सम्मानके प्रतीक गैंडों को सुरक्षित किया और पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्य किया है।

श्री शाह ने कहाकि कांग्रेस पार्टी ने कभी असम के विकास के लिए कुछ नहीं किया। राहुल गांधी भी यहाँआए थे और बड़े जोर-शोर से बोल रहे थे कि यह हो गया, वह हो गया। राहुल गांधी बताएं, 15 साल तक उनकी सरकाररही, असम के लिए उन्होंनेक्या किया? 2004 से 2014 तकअसम में कांग्रेस की सरकार रही और केंद्र में भी डॉ. मनमोहन सिंह जी की सरकार थी, ऊपर और नीचे दोनोंजगह कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद असम के विकास के लिए केवल 1 लाख 28 हजार करोड़रुपये दिए गए। असम ने देश को प्रधानमंत्री दिया, फिर भी उस प्रधानमंत्री ने असम को सिर्फ 1 लाख 28 हजारकरोड़ रुपये ही दिए। हमारे नेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने2014 से 2024 के बीच इन्हीं 10 वर्षों में असम को 9 लाख 78 हजार करोड़ रुपये देने काकाम किया। असम में 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य हुए, 30 हजार करोड़ रुपयेसे सड़कों का निर्माण हुआ, 95 हजार करोड़ रुपये रेलवे पर खर्च किए गए और 10 हजार करोड़ रुपये से एयरपोर्टबनाए गए। इसके साथ ही 9 मेडिकल कॉलेज, कई इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित किए गए और लाखों-करोड़ों रुपये का निवेश असम मेंलाने का काम मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सरमा और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने किया। 22 हजार करोड़ रुपये की लागत से मेघालय से असम को जोड़ने वाली सड़कबनाई गई, 18 हजार करोड़ रुपयेसे गोपुर-नुमालीगढ़ कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड रोड का निर्माण हुआ, भारतमाला परियोजनाके तहत 443 किलोमीटर सड़क बनाई गई और 3700 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें तैयार की गईं। एशियाका सबसे बड़ा बोगीबील ब्रिज, जिस पर रेल और सड़क दोनों का संचालन होता है, इसी कालखंड में बनाया गया। ब्रह्मपुत्र नदी पर धुबरी-फुलबारीके बीच 6000 करोड़ रुपये का पुल बनाया गया, ढोला-सादिया पुल2000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ और गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र के दोनों किनारोंको जोड़ने वाला 6 लेन का पुल बनाने का कार्य भी जारी है।

केंद्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने जलमार्ग बनाए और पर्यटन के लिए अनेककार्य किए। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 27 हजार करोड़ रुपये के निवेशसे सेमीकंडक्टर कारखाना असम में लेकर आए। असम कौशल विद्यालय की स्थापना, तामुलपुर मेडिकल कॉलेज, धुबरी मेडिकल कॉलेज, डिब्रूगढ़ में 180 करोड़रुपये से क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र, 122 करोड़ रुपयेसे पाथरकंडी कृषि महाविद्यालय तथा 1100 करोड़ रुपये से 750 बिस्तरों वाले एम्स (AIIMS) के निर्माण का कार्यभी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया। इसके साथ ही असम में आईआईएम(IIM) की स्थापना भी कीगई। महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान बटद्रवा थान में 222 करोड़ रुपये की पुनर्विकासयोजना के तहत एक विशाल सत्र का निर्माण कराया गया। कांग्रेस ने केवल घुसपैठियों कोबढ़ावा दिया। भारतीय जनता पार्टी घुसपैठियों के खिलाफ है। असम की संस्कृति को सुदृढ़रखने के लिए असम आंदोलन के सभी शहीदों के सम्मान में गुवाहाटी में एक विशाल स्मारकबनाया गया। साथ ही लचित बरफुकन की 85 फुट ऊँची प्रतिमा स्थापित की गई और उनके जीवनचरित्र का 21 भाषाओं में अनुवाद कर हिमालय से केरल तथा द्वारका से कामाख्या तक पहुंचानेका कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया। कांग्रेस ने न तो गोपीनाथ बारदोलोई जी को भारतरत्नदिया और न ही महान संगीतकार भूपेन हजारिका को दिया। भूपेन हजारिका को भारतरत्न देनेका कार्य यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया। असमिया भाषा को क्लासिकललैंग्वेज का दर्जा दिया गया और पूरे असम में सड़क, जलमार्ग और बंदरगाह बनाकर विकास के नए रास्ते खोले गए।13 से अधिक समझौते किए गए,जिससे जो असम पहले बम धमाकों और गोलीबारी के लिए जानाजाता था, वहाँ आज शांति स्थापितकरने का कार्य आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया। 10 हजार से अधिकयुवाओं को हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लाने का कार्य एनडीए सरकार ने किया है।

श्री शाह ने कहाकि असम गण परिषद और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन सूरज और चंद्रमा जितना निश्चित है।कांग्रेस के लोग यह अफवाह फैलाते हैं कि असम गण परिषद और भाजपा का गठबंधन लंबा नहींचलेगा, लेकिन राहुल गांधीको मुंगेरीलाल के सपने देखने की आवश्यकता नहीं है, यह गठबंधन पिछले 10 वर्षों से सफलतापूर्वक चल रहा है औरआगे भी 15 वर्षों तक हाथी और कमल साथ-साथ चलते रहेंगे। श्री शाह ने भारतीय जनता पार्टी, असम गण परिषद औरएनडीए के सभी सहयोगी दलों से आह्वान किया कि जहाँ हाथी का चिन्ह हो, उसे कमल मानकर औरजहाँ कमल हो, उसे हाथी मानकर आगेबढ़ना है। अगले पाँच वर्षों के लिए पुनः एनडीए की सरकार बनानी है। श्री हिमंता बिस्वासरमा को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जीके हाथों को और अधिक मजबूत करना है। कलियाबोर की जनता प्रचंड बहुमत से श्री केशव मोहंताको विजयी बनाएगी और पिछली बार से दोगुनी बढ़त के साथ उन्हें विधानसभा भेजेगी। आने वालेपाँच वर्ष असम और विशेष रूप से असम के युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यही युवान केवल असम बल्कि भारत के भविष्य का निर्माण करेंगे। श्री अमित शाह ने कहा कि चुनावके बाद आने वाले बिहू पर्व को कमल और हाथी की विजय के साथ उत्साहपूर्वक मनाने के लिएअसम के लोगों को तैयार रहना है।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: