Press, Share | May 25, 2015
जन-कल्याण पर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह का तीन दिवसीय प्रवास हरियाणा, गुजरात और गोवा में जनसभा एवं पत्रकार वार्ता को करेंगे संबोधित 26 मई 2015 को प्रातः 10 बजे दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे जन-कल्याण पर्व के दौरान आगामी तीन दिनों में हरियाणा, गुजरात व गोवा का प्रवास करेंगे। जहां वे तीन जनसभा व प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे तथा प्रदेश द्वारा आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे।
भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल दिनांक 26 मई, 2015 को सम्पन्न हो रहा है। श्री मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की है। भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार की 1 वर्ष की पूर्णता पर देशभर में जन-कल्याण पर्व मना रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अमित शाह आगामी तीन दिनों में हरियाणा गुजरात व गोवा में आयोजित होने वाले जन-कल्याण पर्व में सम्मिलित होंगे। श्री शाह दिनांक 26 मई को दिल्ली में प्रातः 10 बजे भाजपा मुख्यालय 11, अशोक रोड में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे तत्पश्चात् दोपहर 12 बजे सेक्टर 12 ग्राउंड, करनाल (हरियाणा) में जनसभा को संबोधित करेंगे। दिनांक 27 मई को श्री शाह गुजरात प्रवास के दौरान दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस, सूरत में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे तत्पश्चात् रात्रि 8 बजे नीलगिरी ग्राउंड लिंबायत, सूरत में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री शाह 28 मई को गोवा प्रवास के दौरान दोपहर 12:30 बजे होटल मांडवी पणजी (गोवा) में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे तत्पश्चात् सायं 05:30 बजे आजाद मैदान, पणजी (गोवा) में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गोवा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अमित शाह के आगमन पर प्रातः 11 बजे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोटर साईकिल रैली निकाल कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करेंगे। यह मोटरसाईकिल रैली मारकस सर्कल, पणजी से प्रारंभ होकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में समाप्त होगी, जहां श्री शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। श्री शाह दोपहर 03:30 बजे होटल मांडवी, पणजी में कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।