PRESS RELEASE BY BJP NATIONAL PRESIDENT SHRI AMIT SHAH

Press, Share | Jan 02, 2019

02 January 2019

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के ‘वंदे मातरम्' को प्रतिबंधित करने के निर्णय पर प्रेस विज्ञप्ति

मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ गाने पर प्रतिबंध लगाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक है
*********
मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी से पूछना चाहता हूँ कि ‘वंदे मातरम्’ का यह अपमान क्या उनका निर्णय है? कांग्रेस सरकार के इस दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय पर राहुल गाँधी को देश की जनता के सामने अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए
*********
‘वंदे मातरम्’ पर प्रतिबंध लगाकर कांग्रेस ने न सिर्फ देश की स्वाधीनता के लिए वंदे मातरम् का जय घोष गाकर अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर बलिदानियों का अपमान किया है बल्कि यह मध्य प्रदेश की जनता के साथ भी विश्वासघात है
*********
किसी भी प्रकार की राजनीतिक सोच में देश के बलिदानियों का अपमान करना मेरे जैसे एक आम भारतीय की दृष्टि में देशद्रोह के समान है
*********
‘वंदे मातरम्’ मात्र एक गीत भर नहीं होकर यह भारत की स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक एवं प्रत्येक भारतीय का प्रेरणा बिंदु है। ‘वंदे मातरम्’ में संपूर्ण भारत की रागात्मक अभिव्यक्ति समाहित है
*********
‘वंदे मातरम्’ किसी एक वर्ग विशेष का नहीं है बल्कि भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण आहूत करने वाले लाखों सेनानियों के त्याग का प्रतीक हैं और केवल एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए इसका अपमान करना बहुत ही दुख:द, शर्मनाक एवं देश की स्वतंत्रता का अपमान भी है
*********

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के ‘वंदे मातरम्' को प्रतिबंधित करने के शर्मनाक निर्णय को लेकर कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ गाने पर प्रतिबंध लगाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक है।

श्री शाह ने फेसबुक पोस्ट करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ मात्र एक गीत भर नहीं होकर यह भारत की स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक एवं प्रत्येक भारतीय का प्रेरणा बिंदु है। ‘वंदे मातरम्’ में संपूर्ण भारत की रागात्मक अभिव्यक्ति समाहित है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर प्रतिबंध लगाकर कांग्रेस ने न सिर्फ देश की स्वाधीनता के लिए वंदे मातरम् का जय घोष गाकर अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर बलिदानियों का अपमान किया है बल्कि यह मध्य प्रदेश की जनता के साथ भी विश्वासघात है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की राजनीतिक सोच में देश के बलिदानियों का अपमान करना मेरे जैसे एक आम भारतीय की दृष्टि में देशद्रोह के समान है।

श्री शाह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ किसी एक वर्ग विशेष का नहीं है बल्कि भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण आहूत करने वाले लाखों सेनानियों के त्याग का प्रतीक हैं और केवल एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए इसका अपमान करना बहुत ही दुख:द, शर्मनाक एवं देश की स्वतंत्रता का अपमान भी है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी से पूछना चाहता हूँ कि ‘वंदे मातरम्’ का यह अपमान क्या उनका निर्णय है? कांग्रेस सरकार के इस दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय पर राहुल गाँधी को देश की जनता के सामने अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: