Press, Share | Apr 14, 2015
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा दिये गये भाषण के मुख्य बिन्दु
बिहार में अगली सरकार भाजपा की होगी: अमित शाह
जीरो प्लस जीरो, जीरो ही होता है: अमित शाह
*****
केन्द्र की मोदी जी की सरकार गरीबों और किसानों की सरकार है: अमित शाह
*****
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश से एक इंच जमीन भी किसी कार्पोरेट घराने के पास जाने वाली नहीं है: अमित शाह
*****
विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब भाजपा के कार्यकर्ताओं को देना है: अमित शाह
*****
बिहार में फिर जंगलराज लाने का काम नीतीश कुमार ने किया है: अमित शाह
*****
आज का यह कार्यकर्ता समागम अंबेडकर जयंती के दिन हो रहा है और जिसमें भी जरा सी भी समझ है वो यह कार्यकर्ता समागम देखकर समझ जाएगा कि बिहार में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनने जा रही है। यह समागम देखने के बाद यहां से निशिं्चत होकर जाने वाला हूं कि महागठबंधन हो या महाविलय हो सरकार दो-तिहाई बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की बनने वाली है। मैं लालूजी को भी कहना चाहता हूं कि शून्य में शून्य का योग बना लो तो शून्य ही होता है जीरो प्लस जीरो, जीरो ही होता है कितने भी गठबंधन कर लो कुछ नहीं होने वाला, बिहार में तो भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनने वाली है।
मित्रों, बिहार की जनता के आशीर्वाद से बिहार के अंदर एक परिवर्तन की आंधी इसी गांधी मैदान से उठी थी और देश में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनी, और प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार आज दिल्ली में दुनिया में देश को सबसे ऊंचा उठाने का काम कर रही है। और इसी सरकार ने देश के पूरे 125 करोड़ की आबादी के लिए कई ऐसी योजनाएं शुरू की है जिसके माध्यम से देश का गरीब, देश का किसान आज विकास के रास्ते पर चल पड़ा है।
मित्रों, विपक्ष का जितना भी भ्रामक प्रचार क्यों न हो मगर मैं आज पूछना चाहता हूं कि जिन्होंने 60 वर्षों से ज्यादा इस देश पर शासन किया है उनके 60 वर्षों के शासन के बाद भी देश के 60 प्रतिशत लोगों के पास बैंक अकांउंट नहीं था। नरेन्द्र भाई ने जन-धन योजना शुरू करने के साथ ही देश के 13 करोड़ परिवारों के बैंक अकाउंट खुलवाकर, उनके घर तक विकास का रास्ता पहुंचाने का काम किया है। और आज केन्द्र सरकार के बजट के बाद उसी जन-धन अकाउंट के माध्यम से देश के गरीब को सिर्फ 12 रूपये में 2 लाख रूपये का अकस्मात बीमा देने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया है और 300 रूपयों में 2 लाख रूपये का जीवन बीमा देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। जो लोग कहते है कि सरकार गरीबों की ओर नहीं देखती मैं उनको कहना चाहता हूं कि यह सरकार गरीबों और किसानों की सरकार है। अभी ओलावृष्टि, बारिश हुई है सालों से चले आ रहे छवतउे को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बदला है। 50 प्रतिशत नुकसान के मापदण्ड की जगह 33 प्रतिशत नुकसान को मापदण्ड मान करके किसानों की बहुत बड़ी मदद की है। और किसानों की मदद में भी 50 प्रतिशत राशि की बढ़ोतरी की है।
मित्रों, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया के माध्यम से बेरोजगार को रोजगार देने का काम गरीबी उन्मूलन का काम ये भाजपा की सरकार ने किया है।
मित्रों, अभी-अभी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर बहुत बड़ा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि भूमिअधिग्रहण अध्यादेश पूंजीपतियों के लिए है मैं आज भाजपा के कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि भूमिअधिग्रहण अध्यादेश से एक इंच जमीन भी किसी कार्पोरेट घराने के पास जाने वाली नहीं है ये जमीन देश के गांव के विकास के लिए जाने वाली है। ये जमीन देश के किसान के खेत में पानी पहुंचाने के लिए जाने वाली है। इस भ्रामक प्रचार का जवाब भाजपा के कार्यकर्ताओं को उन्हें देना है।
मित्रों, अभी-अभी नीतीश जी ने यहां पर भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ अनशन कर दिया। मैं नीतीश जी से पूछना चहता हूं कि बिहार की 12 चीनी मील की जमीन किसके पास है ? नीतीश जी हिसाब दे कि इन जमीन पर माॅल बनाने का पाप किसने किया है ? अपने दोस्तों, मंत्रियों, परिवार वालों को जमीन देने का काम किसने किया है ? कितनी रेल और सड़क योजनाएं अटकी पड़ी है बिहार का विकास रोक कर यह नीतीश सरकार बैठी है। और भारतीय जनता पार्टी को कहते है कि किसानों की जमीन भाजपा कार्पोरेट वालों को दे रही है। हम तो कभी नहीं करने वाले आप तो कर चुके है श्रीमान नीतीश जी पहले आप आत्मचिंतन करके देखिए। बिहार के अंदर भाजपा और जदयू को एक जनादेश मिला था। उस जनादेश की पीठ में खंजर घोंपने का काम नीतीश कुमार ने किया था। यही नहीं 15 वर्षों के बाद बिहार में व्याप्त जंगलराज से मुक्ति बिहार की जनता को मिली थी, फिर से एक बार जंगलराज लाने का काम नीतीश कुमार ने किया है।
मित्रों, मैं बिहार के कार्यकर्ताओं को पूछना चाहता हूं कि बिहार की जनता को जंगलराज से मुक्ति दिलाने का काम भाजपा के कार्यकर्ताओं का है या नहीं ? बिहार के गांव में बिजली पहुंचाने का काम भाजपा के कार्यकर्ताओं का है या नहीं ? सड़क पहुंचाने का काम हमारा है या नहीं ? बिहार के हर गांव में अच्छा स्कूल बनाने का काम भाजपा करना चाहती है या नहीं करना चाहती है ? हर गांव के अंदर 108 एंबुलैस की सुविधा पहंुचाने का काम हमें करना चाहिए या नहीं करना चाहिए ? मित्रों, यदि नीतीश कुमार की सरकार और शायद राबड़ी देवी की सरकार आएगी तो मालूम नहीं कौन गठबंधन का नेता बनेगा। मगर नीतीश जी बने या राबड़ी देवी बने कोई बिहार का विकास नहीं कर सकता। बिहार का विकास नरेन्द्रभाई के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ही कर सकती है। जहां-जहां देश में भाजपा की सरकारें बनी है वहां गांव समृद्ध हुआ है, किसान समृद्ध हुआ है युवाओं को रोजगार मिला है। गरीब गरीबी से ऊपर उठा है। और यही काम अगर बिहार में करना है तो यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार लानी पड़ेगी। और मित्रों भाजपा का कार्यकर्ता आज इस कार्यकर्ता समागम से संकल्प लेकर जाए कि बिहार में जब तक दो-तिहाई बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बनती हम आराम नहीं करेंगे। जिस तरह से नरेन्द्र भाई देश को दुनिया में सर्वोच्च जगह पर बिठाने का परिश्रम कर रहे हैं उसी तरह से बिहार में भाजपा की सरकार बनाएं और आने वाले दिनों में बिहार को देश का नंबर एक राज्य बनाने का मार्ग प्रशस्त करें, भाजपा के कार्यकर्ता यहां से यह संकल्प लेकर जाए।
मित्रों, मैं आज कार्यकर्ता समागम में कहना चाहता हूं कि बिहार के सारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज बिहार की सदस्यता 90 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। 90 लाख सदस्य बिहार में भारतीय जनता पार्टी के हो चुके हैं। 90 लाख कार्यकर्ताओं की हमारी यह फौज गांव-गांव, गली-गली और घर-घर जाए और विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब देने का काम करे। हमारी जिम्मेदारी है कि जिस तरह से महाराष्ट्र में, झारखंड में, हरियाणा में और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकारें बनी हैं और मोदी जी का हाथ मजबूत करके देश के विकास में अपना योगदान दे रही है इसी तरह से बिहार में भी भाजपा की सरकार बने और बिहार भी देश का सिरमौर राज्य बनकर देश के विकास में योगदान दें। भारत माता की जय!, वन्देमातरम्!