PRESS: SHRI AMIT SHAH ON FLOOD CALAMITIES

Press, Share | Aug 17, 2014

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अमित शाह द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य में जुट जाएं भाजपा के सांसद, विधायक व कार्यकर्ता : श्री अमित शाह

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने उत्‍तर प्रदेश, बिहार और असम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश

भाजपा अध्‍यक्ष ने बाढ़ के चलते जान-माल के नुकसान पर जताई चिंता

भाजपा अध्‍यक्ष ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

उत्‍तर प्रदेश, बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्‍यक्‍त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष श्री अमित शाह ने भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों, स्‍थानीय निकायों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य में मदद करने को कहा है।

श्री शाह ने रविवार को बाढ़ प्रभावित राज्‍यों की भाजपा इकाइयों से बाढ़ की ताजा स्थिति का की जानकारी लेने के बाद संबंधित राज्‍यों के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों, संसद, विधानमंडल तथा स्‍थानीय निकाय के निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों को यह निर्देश दिया।

श्री शाह ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के चलते संकट में फंसे लोगों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जायेगी। उन्‍होंने संबंधित राज्‍यों के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तत्‍काल राहत व बचाव कार्य में जुटने को कहा है।

श्री शाह ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: