PRESS: SHRI AMIT SHAH ON FLOOD & LANDSLIDE IN ASSAM AND MEGHALAYA

Press, Share | Sep 24, 2014

असम और मेघालय के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता : श्री अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने असम और मेघालय के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया
भाजपा अध्यक्ष ने बाढ़ से हुए जानमाल के नुकसान पर जताई चिंता
बाढ़ और भूस्खलन में लोगों की मृत्‍य पर शोक संवेदना प्रकट की

असम और मेघालय में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने राज्य से भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं को बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य में सहयोग करने को कहा है।

श्री शाह ने मंगलवार को भाजपा की राज्य इकाई से बाढ़ की ताजा स्थिति की जानकारी लेने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों को यह निर्देश दिया।

श्री शाह ने मेघालय के पश्चिम गारो हिल जिले तथा असम के गोपालपाड़ा पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत पर बल दिया जहाँ हालत काफ़ी ख़राब है।

श्री शाह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते संकट में फंसे लोगों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जायेगी।

उन्होंने बाढ़ और भूस्खलन में लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना भी प्रकट की है ।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: