PRESS : SHRI AMIT SHAH ON MAHILA MORCHA NE AND KARGIL

Press, Share | Jul 26, 2014

प्रेस विज्ञप्ति

जनता और सरकार के बीच सेतु है, संगठन, श्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा, दिल्ली के एन.डी.एम.सी. कनवेंशन हाॅल में भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज कारगिल विजय की 15 वीं वर्षगांठ है। कारगिल मे शहीद हुए सैनिक भारत माता की सेवा करते हुए शहीद हो गये। हमारी मातृशक्ति के पैदा हुए रण बोकुरे ही देश की सीमाओं की रक्षा मे निरंतर लगे है। भारत माता की सेवा मे लगे उन सभी वीर सपूतों को नमन करता हॅू।

महिला मोर्चा कार्यकारिणी को सम्बोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी ने कहा कि भाजपा ही वह इकलौती पार्टी है जिसने महिलाओं को इतना सम्मान और अधिकार दिया है। हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में सात महिलाओं को मंत्रीमंडल में स्थान दिया है। साथ ही, देश में आजादी के बाद पहली बार किसी महिला को विदेश मंत्री बनाया गया है। आज एक महिला पूरे विश्व में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। आज भाजपा शासित दो बड़े प्रदेशों में, गुजरात और राजस्थान में महिला मुख्यमंत्री है।

उन्होने भाजपा महिला मोर्चा के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब एक पुरूष किसी विचारधारा को अपनाता है तो केवल वह उस विचारधारा से जुड़ता है। लेकिन जब एक महिला किसी विचारधारा को अपनाती है तो पूरा परिवार उस विचारधार से जुड़ता है। संगठन के कार्यो के बारे में आगे चर्चा करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और जनता के बीच में संगठन एक सेतु की तरह काम करता है। सरकार के कार्यो की जनता तक पहुॅचाना और जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुचाना, यही संगठन का कार्य है, क्योकि अब हमारी पार्टी सत्ता में है। इस कार्य को महिला मोर्चा की बहनें बहुत अच्छी तरह से कर सकती है क्योंकि वह जनता की समस्याओं को ज्यादा मुखरता से समाधान करने का प्रयास करती है। उन्होने आगे कहा कि हम सभी को एक लक्ष्य निर्धारित कर के आगे बढ़ते रहना चहिये और पार्टी तथा संगठन के लिय कार्य करते रहना चाहिये। छोटी मोटी परेशानियों को ज्यादा ध्यान ना देते हुये तन्मयता से अपने कार्य पर लगे रहना चाहिए आने वाले चार राज्यों के चुनाव के बारे में चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं इन चुनावों में पार्टी की जीत तय करने के लिय अभी से तैयारियों में जुट जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की सभी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना शुरू कर दिया है और आने वाले 10 वर्षो हम देश को एक सफल और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में देखेगें ऐसा हमारा पुरा विश्वास है। श्री अमित शाह ने महिला मोर्चा की बहनों को सलाह दी कि देश के दक्षिण और उत्तर पूर्व राज्यों में जहां पार्टी की पैठ कम है, उन राज्यों में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिये कार्य करें। हम कार्य की शुरूआत महिला मोर्चा के द्वारा ही होना चाहिये। अंत में उन्होने सभ बहनों को पार्टी के लिये लागातार मेहनत करने की सलाह देते हुये उनकी सब समस्याओं को भी जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया।

नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह जी का महिला मोर्चा कार्यक्रम में स्वागत करते हुये भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय ने श्री अमित शाह जी को महिला मोर्चा द्वारा किये जा रहे सांगठनिक कार्यो के बारे में बताया तथा महिला मोर्चा द्वारा देश भर में चलायें जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला मोर्चा द्वारा आयेजित किये गये कमल मेहंदी और कमल रंगोली जैसे कार्यक्रमों के चलते देश की महिलाओं को भाजपा से जोड़ने में आसानी हुई है और इसका प्रत्यक्ष लाभ चुनाव में भी दिखा है। भविष्य में जिन राज्यों में चुनाव है, उन राज्यों में विशेष ध्यान देते हुए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। तथा सभी बहनों को बूथ स्तर पर कार्य करने का प्रशिक्षण भी किया जा रहा है।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: