Press, Share | Sep 04, 2014
जम्मू कश्मीर के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता : श्री अमित शाह
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से हुए जानमाल के नुकसान पर चिंता जताई व मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की।
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अमित शाह ने राज्य से भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य में सहयोग करने को कहा है।
श्री शाह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते संकट में फंसे लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराई जायेगी।