Press, Share | Aug 27, 2016
Saturday, 27 August 2016
भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री परिषद् की एक दिवसीय बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु
• भाजपा ने देश भर में पॉलिटिक्स ऑफ़ परफॉरमेंस का एक नया युग शुरू किया है।
• हमारी सरकार का लक्ष्य – एक निर्णायक सरकार, पारदर्शी सरकार, भ्रष्टाचार विहीन सरकार, संवेदनशील सरकार, गतिशील सरकार और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित सरकार।
• भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित किया है, देश में समृद्धि को बढ़ाया है और भारतीय संस्कृति को दुनिया भर में प्रतिष्ठित करने का काम किया है और देश के मान-सम्मान को बढ़ाया है, इसे एक नई उंचाई दी है। आज पूरी दुनिया और यहाँ तक कि राजनीतिक विश्लेषकों का भी भारत के प्रति देखने का नजरिया बदला है।
• प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व में देश की जीडीपी 7.6% से भी आगे पहुँची है और योग दिवस के रूप में देश की सांकृतिक विरासत को दुनिया भर में प्रतिष्ठा मिली है।
• विगत ढ़ाई सालों में ही 80 से अधिक लोक-कल्याणकारी योजनाओं को नीचे तक पहुचाने की प्रक्रिया को आरम्भ करके समाज के अंतिम से अंतिम व्यक्ति और गरीब से गरीब व्यक्ति तक विकास को पहुंचा कर कल्याण राज्य की परिकल्पना को साकार करने की पहल केंद्र की मोदी सरकार ने की है।
• भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकारें अकेली ऐसी सरकारें हैं जो परफॉरमेंस के आधार पर बार बार चुनकर सत्ता में आती है।
• प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने एडमिनिस्ट्रेशन को कई प्रकार की दुविधाओं से बाहर निकालने का काम किया है। o हमने शहरों के विकास पर भी ध्यान दिया है तो वहीं गाँवों के विकास के प्रति भी समर्पण भाव दिखाया है।
o हमने उद्योगों के साथ-साथ कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए भी कई कदम उठाये हैं।
o लघु उद्योगों के साथ-साथ बड़े उद्योगों पर भी फोकस किया है।
o हमने जनप्रतिनिधि और अफसरशाही के बीच की दुविधा को भी ख़त्म किया है. हमने यह व्यवस्था कर दी है कि पालिसी निर्माण का कार्य जन-प्रतिनिधि करेंगें तो उसकी इम्प्लीमेंटेशन की जिम्मेदारी नौकरशाहों की होगी।
o हमने वोट बैंक की परवाह किये बगैर रिफॉर्म्स को भी दृढ़ता के साथ लागू किया है, वहीं कल्याण राज्य के निर्माण के लिए कई जनोपयोगी योजनाओं की भी नींव रखी है।
• मुद्रा योजना, मेक इन इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया के माध्यम से हमने युवाओं के लिए भी सफलता के नए द्वार खोले हैं।
• श्री शाह ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि यह केंद्र सरकार और राज्य सरकार की संयुक्त जिम्मेदारी बनती है कि वे मिलकर एक गरीब कल्याण राज्य की व्यवस्था का निर्माण करें जहां हर व्यक्ति तक विकास योजनायें पहुंचे और उनके जीवन में बदलाव आये।
• अंत में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सभी से आह्वान किया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर उन्हें आदरांजलि स्वरूप और देश की स्वाधीनता की 70 वीं सालगिरह पर हमें ‘गरीब कल्याण’ कार्यक्रमों को पूरी ताकत से अपनाना चाहिए और उन्हें गति देनी चाहिए।