SALIENT POINTS OF SPEECH BY BJP NATIONAL PRESIDENT, SHRI AMIT SHAH ADDRESSING BJYM NATIONAL EXECUTIVE MEETING AT 11, ASHOKA ROAD, NEW DELHI

Press, Share | Apr 18, 2017

Tuesday, 18 April 2017

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा नई दिल्ली के रामलीला मैदान में पंच परमेश्वर बूथ सम्मेलन में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

युवा कार्यकर्ताओं को न्यू इंडिया के आह्वान को राष्ट्र उन्नति अभियान मानते हुए इस निर्माण यज्ञ में आगे आना चाहिए: अमित शाह
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जन-जन की आकांक्षाओं के जनक बने, उन्होंने यह दिखाया है कि एक गरीब-कल्याण सरकार कैसे बनायी जाती है और वह गरीबों की भलाई के लिए किस तरह कार्य करती है: अमित शाह
*********
युवा स्वच्छता अभियान की ओर उन्मुख होंA वे निरंतर अपने क्षेत्र की स्वच्छता की ओर ध्यान दें: अमित शाह
*********
हम यह सुनिश्चित करें कि हर गरीब को विकास के रास्ते पर जीवन जीने का समान अधिकार मिले, देश में कोई भूखा न हो तो पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को इससे बड़ी श्रद्धांजलि कुछ और नहीं हो सकती: अमित शाह
*********
युवाओं को संस्कार, संस्कृति और परंपरा का निर्वहन करना चाहिएA युवा भारत को विश्व गुरु बनाने के मिशन में अनवरत मेहनत करें: अमित शाह
*********
आज भाजपा के लगभग 300 से अधिक सांसद हैं, 1385 विधायक हैं, लगभग 13 राज्यों में भाजपा एवं भाजपा के सहयोगियों की सरकारें हैं: अमित शाह
*********
जनसंघ के रूप में शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी आज 11 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है: अमित शाह
*********

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आज, भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की दो दिवसीय और नवमनोनित राष्ट्रीय कार्यसमिति को संबोधित किया। श्री शाह ने अपने संबोधन में देशभर से आये भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को न्यू इंडिया के आह्वान को राष्ट्र उन्नति अभियान बताते हुए इस निर्माण यज्ञ में आगे आने की अपील कीA उन्होंने कहा कि युवाओं को संस्कार, संस्कृति और परंपरा का निर्वहन करना चाहिएA युवा भारत को विश्व गुरु बनाने के मिशन में अनवरत मेहनत करेंA प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा हैA युवा स्वच्छता अभियान की ओर उन्मुख हों वे निरंतर अपने क्षेत्र की स्वच्छता की ओर ध्यान दें. इसे अभियान रूप में लेकर युवा भारत नए भारत के स्वप्न को साकार करेंA श्री शाह ने भीम एप एवं मोदी एप के उपयोग पर भी बल दिया

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस समय पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जन्मशती गरीब-कल्याण वर्ष के रूप में चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जन-जन की आकांक्षाओं के जनक बने, उन्होंने यह दिखाया है कि एक गरीब-कल्याण सरकार कैसे बनायी जाती है और वह गरीबों की भलाई के लिए किस तरह कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करें कि हर गरीब को विकास के रास्ते पर जीवन जीने का समान अधिकार मिले, देश में कोई भूखा न हो तो पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को इससे बड़ी श्रद्धांजलि कुछ और नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि केवल 11 सदस्यों से जनसंघ के रूप में शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी आज 11 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष से सत्ता के केंद्र तक की यात्रा, जनसंघ से भाजपा की यात्रा अपने जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण पार्टी के लिए पूर्ण रूप से समर्पित कर देने वाले हजारों तपस्वियों और बलिदानियों के त्याग की साक्षी है और उन मनीषियों के त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप ही भारतीय जनता पार्टी आज परम वैभव के शिखर पर विद्यमान है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के लगभग 300 से अधिक सांसद हैं, 1385 विधायक हैं, लगभग 13 राज्यों में भाजपा एवं भाजपा के सहयोगियों की सरकारें हैं और केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व में भारतीय जनता पार्टी की गरीब-कल्याण सरकार है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत हमारा संगठन और हमारे कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के कारण ही आज कच्छ से लेकर कामरूप तक और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भाजपा का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि गरीबों का कल्याण, राष्ट्र का उत्थान हमारा संकल्प है

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: