Press, Share | Nov 13, 2016
Sunday, 13 November 2016
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आयोजित परिवर्तन रैली में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और वह इस बार राज्य में परिवर्तन करके रहेगी: अमित शाह
*******
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने हर 15 दिनों में गाँव, गरीब, किसान, महिला और युवा के लिए एक नया इनिशिएटिव शुरू किया है, लेकिन राज्य की सपा सरकार इन योजनाओं को प्रदेश की जनता तक पहुँचने ही नहीं देती: अमित शाह
*******
यूपी में जो चाचा, भतीजा और बुआ कैम्प चल रहा है, इसने यूपी को तबाह कर दिया है: अमित शाह
*******
यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही आपराधिक तत्त्वों को या तो राज्य की सीमा के बाहर जाना पड़ेगा या फिर उन्हें गुंडागर्दी छोड़नी पड़ेगी, भारतीय जनता पार्टी में आपराधिक तत्त्वों की कोई जगह नहीं है: अमित शाह
*******
केंद्र की भारतीय जनता पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं के समान अधिकारों की सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित है चाहे वह महिला किसी भी धर्म अथवा समुदाय से क्यों न हो: अमित शाह
*******
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राय स्पष्ट कर दी है, सपा, बसपा और कांग्रेस को भी इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए: अमित शाह
*******
उत्तर प्रदेश की मातृशक्ति इस बार के यूपी चुनाव को मातृशक्ति के स्वाभिमान और सम्मान का चुनाव बनाएं: अमित शाह
*******
देश बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है, हम सभी सब्र के साथ इस बदलाव के साक्षी बनें, आने वाला कल सुनहरा है: अमित शाह
*******
सपा, बसपा, कांग्रेस और केजरीवाल की पार्टी को नोट बंदी से क्यों दर्द हो रहा है, दर्द तो उसे होना चाहिए जिसके पास काली कमाई है: अमित शाह
*******
ऐसा लगता है कि 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद होने से सपा और बसपा का नूर चला गया है: अमित शाह
*******
चार करोड़ की गाड़ी से राहुल गांधी चार हजार निकालने बैंक गये, यह नाटक नहीं तो और क्या है? देश की जनता सब समझती है और वह इसका माकूल जवाब देगी: अमित शाह
*******
प्रधानमंत्री के इस एक फैसले से देश के अर्थतंत्र से करोड़ों का काला-धन निकलकर बाहर आ रहा है, देश के आतंकी निर्धन हुए हैं, आतंकियों, नशे और हवाला के कारोबारियों के हौसले पस्त हुए हैं: अमित शाह
*******
सेना के शौर्य व पराक्रम पर सवाल उठाने वाले आज आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक पर जवानों के खून की दलाली के आरोप हम पर लगा रहे हैं: अमित शाह
*******
आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शासन में सेना दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है, आज सेना के बहादुर जवान दुश्मनों के घर में घुस कर आतंकवादियों को ठोक कर आते हैं, आज सीमा पार के गोली का जवाब गोले से दिया जाता है: अमित शाह
*******
14वें वित्त आयोग में यूपी को विकास के लिए हर साल एक लाख करोड़ रुपया अतिरिक्त मिला है, इन ढ़ाई वर्षों में यूपी को सपा, बसपा और कांग्रेस की यूपीए सरकार की तुलना में ढ़ाई लाख करोड़ रुपया ज्यादा मिला है लेकिन यह पैसा राज्य के लोगों तक पहुंचा ही नहीं है, राज्य में सपा सरकार के रहते यह जनता तक पहुंचने वाला भी नहीं है: अमित शाह
*******
विकास भाजपा शासित राज्यों की पहचान रही है, यदि यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो हम पांच वर्षों में ही उत्तर प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बना कर दिखा देंगें कि विकास कैसे किया जाता है: अमित शाह
*******
यदि उत्तर प्रदेश से केवल अवैध खनन का कारोबार खत्म कर दिया जाय तो राज्य में रोजगार की कोई कमी नहीं रहेगी: अमित शाह
*******
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आज, रविवार को उत्तर प्रदेश के कन्नौज के तिर्वा डीएन कॉलेज मैदान में आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित किया और उत्तर प्रदेश की बदहाली के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राज्य के विकास के लिए उत्तर प्रदेश में दो तिहाई बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की लोक-कल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी सरकार बनाने की अपील की।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कन्नौज की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कन्नौज की खुशबू ने देश को दीवाना बनाया लेकिन महान हर्षवर्धन की यह भूमि विकास से अभी भी वंचित है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, अब कन्नौज में कमल खिलने वाला है। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के हालात में परिवर्तन लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता राज्य में परिवर्तन का मन बना चुकी है और वह इस बार परिवर्तन करके रहेगी।
श्री शाह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी में जो चाचा, भतीजा और बुआ कैम्प चल रहा है, इसने यूपी को तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में घमासान मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार की सरपरस्ती में असमाजिक तत्त्वों ने राज्य के गरीबों की जमीन पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो एक महीने के भीतर ही गुंडों को गरीबों की जमीन छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में बिगड़ती क़ानून व्यवस्था का सबसे भयावह परिणाम राज्य की महिलाओं को भुगतना पड़ा है, महिलाओं के प्रति अपराध में सपा सरकार में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही आपराधिक तत्त्वों को या तो राज्य की सीमा के बाहर जाना पड़ेगा या फिर उन्हें गुंडागर्दी छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आपराधिक तत्त्वों की कोई जगह नहीं है। उन्होंने यूपी की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य की जनता को इस प्रकार की भ्रष्टाचारी और गरीब व विकास विरोधी सरकारों को उखाड़ कर फेंक देना चाहिए।
ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर बोलते हुए श्री शाह ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं के समान अधिकारों की सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित है चाहे वह महिला किसी भी धर्म अथवा समुदाय से क्यों न हो। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राय स्पष्ट कर दी है, सपा, बसपा और कांग्रेस को भी इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं का सशक्तिकरण चाहते हैं। उन्होंने राज्य की मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि इस बार के यूपी चुनाव को मातृशक्ति के स्वाभिमान और सम्मान का चुनाव बनाएं।
काले-धन के खिलाफ मोदी सरकार की निर्णायक लड़ाई पर बोलते हुए श्री शाह ने कहा कि देश बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है, हम सभी सब्र के साथ इस बदलाव के साक्षी बनें, आने वाला कल सुनहरा है। 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट पर बैन को लेकर उन्होंने देश के आम नागरिक को धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इसका सबसे बड़ा फायदा गरीबों को ही मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस एक फैसले से देश के अर्थतंत्र से करोड़ों का काला-धन निकलकर बाहर आ रहा है, देश के आतंकी निर्धन हुए हैं, आतंकियों, नशे और हवाला के कारोबारियों के हौसले पस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस और केजरीवाल की पार्टी को नोट बंदी से क्यों दर्द हो रहा है, दर्द तो उसे होना चाहिए जिसके पास काली कमाई है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद होने से सपा और बसपा का नूर चला गया है। राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि चार करोड़ की गाड़ी से राहुल गांधी चार हजार निकालने बैंक गये, यह नाटक नहीं तो और क्या है? उन्होंने कहा कि देश की जनता सब समझती है और वह इसका माकूल जवाब देगी।
श्री शाह ने कहा कि सेना के शौर्य व पराक्रम पर सवाल उठाने वाले आज आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक पर जवानों के खून की दलाली के आरोप हम पर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया-मनमोहन की सरकार में आये दिन हमारी सीमा का अतिक्रमण होता था, हमारे वीर जवानों के सिर काट लिए जाते थे और हम कुछ भी नहीं कर पाते थे, आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शासन में सेना दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है, आज सेना के बहादुर जवान दुश्मनों के घर में घुस कर आतंकवादियों को ठोक कर आते हैं, आज सीमा पार के गोली के जवाब गोले से दिया जाता है।
यूपी की सपा सरकार पर करारा प्रहार करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने हर 15 दिनों में गाँव, गरीब, किसान, महिला और युवा के लिए एक नया इनिशिएटिव शुरू किया है, लेकिन राज्य की सपा सरकार इन योजनाओं को प्रदेश की जनता तक पहुँचने ही नहीं देती। उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग में उत्तर प्रदेश को विकास के लिए हर साल एक लाख करोड़ रुपया अतिरिक्त मिला है, इन ढ़ाई वर्षों में यूपी को सपा, बसपा और कांग्रेस की यूपीए सरकार की तुलना में ढ़ाई लाख करोड़ रुपया ज्यादा मिला है लेकिन यह पैसा राज्य के लोगों तक पहुंचा ही नहीं है, राज्य में सपा सरकार के रहते यह जनता तक पहुंचने वाला भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा का भी लाभ नहीं मिल पाया है क्योंकि अब तक बीमे की एजेंसी ही फाइनल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि विकास भाजपा शासित राज्यों की पहचान रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो हम पांच वर्षों में ही उत्तर प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बना कर दिखा देंगें कि विकास कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज यूपी के युवाओं को रोजगार के लिए राज्य से पलायन होने को मजबूर होना पड़ रहा है, यदि राज्य में भाजपा सत्ता में आती है तो राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इस प्रकार की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश से केवल अवैध खनन का कारोबार खत्म कर दिया जाय तो राज्य में रोजगार की कोई कमी नहीं रहेगी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में विकास की बयार लानी है, राज्य को देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बनाना है तो जली हुई ट्रान्सफार्मर रूपी सपा सरकार को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंक कर भारतीय जनता पार्टी की दो-तिहाई बहुमत वाली सरकार बनानी होगी।