SALIENT POINTS OF SPEECH BY BJP NATIONAL PRESIDENT, SHRI AMIT SHAH WHILE ADDRESSING INTELLECTUALS AND EMINENT CITIZENS AT HOTEL PAL HEIGTHS, BHUBNESWAR, ODISHA

Press, Share | Sep 06, 2017

Wednesday, 06 September 2017

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा भुबनेश्वर, ओडिशा में ‘संकल्प से सिद्धि' कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में विकास के स्केल को ऊपर उठाने का काम किया है। कई सरकारें 50 सालों में एक दो ऐतिहासिक काम करती है, मोदी सरकार ने तीन सालों में ऐसे 50 काम किये हैं जो ऐतिहासिक हैं
*********
मोदी सरकार ने ओडिशा के विकास के लिए यूपीए सरकार के 13वें वित्त आयोग की तुलना में 14वें वित्त आयोग में लगभग ढाई गुना अधिक राशि दी है। 13वें वित्त आयोग के 79,486 करोड़ रुपये की जगह 14वें वित्त आयोग में मोदी सरकार ने ओडिशा के लिए 2,11,510 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है
*********
विकास के लिए ओडिशा को दिया गया पैसा आखिर गया कहाँ, इसका हिसाब नवीन पटनायक जी को देना चाहिए, आप उनसे हिसाब मांगें या न मांगें, मैं तो जरूर मांगूंगा
*********
भाजपा ओडिशा में 120 से अधिक सीटें जीत कर दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है
*********
ओडिशा सरकार का विकास रूपी ट्रांसफॉर्मर जल चुका है, उखाड़ कर फेंक दीजिये ओडिशा की इस निकम्मी एवं भ्रष्ट बीजद सरकार को, इस सरकार के रहते ओडिशा का विकास हो ही नहीं सकता
*********
ओडिशा में विकास की संभावना गुजरात से सौ प्रतिशत ज्यादा है लेकिन ओडिशा में विकास की संभावनाओं को एक्सप्लोर करने के बजाय केवल भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार हुआ है। जो सरकार परफॉर्म नहीं कर सकती, राज्य का विकास नहीं कर सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है
*********
कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, यह सब लोगों को पता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी का अगला लक्ष्य कौन होगा, यह किसी को मालूम नहीं है, भाजपा में अध्यक्ष किसी परिवार में जन्म लेने के आधार पर नहीं, बल्कि अपने कृतित्व के आधार पर बनते हैं
*********
भारतीय जनता पार्टी में नेता अपनी निष्ठा, देश के लिए काम करने की लगन, परिश्रम, मेधा और परफॉरमेंस के आधार पर बनते हैं, यही कारण है कि यहाँ एक बूथ कार्यकर्ता भी पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है और एक गरीब का बेटा व पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री
*********
1950 से 2017 की जन संघ से भारतीय जनता पार्टी की यात्रा अंत्योदय, एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की यात्रा रही है, यही हमारे मूल सिद्धांत हैं
*********
यदि आप भाजपा और शेष पार्टियों की सरकारों की तुलना करेंगे तो आपको पता चलेगा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां तेज गति से विकास होता है
*********

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आज ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम के तहत होटल पाल हाइट्स, भुबनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों एवं कार्यपद्धति पर विस्तार से चर्चा की। विदित हो कि श्री शाह देश के सभी राज्यों में कुल 110 दिनों के अपने विस्तृत प्रवास कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय दौरे पर अभी मध्य प्रदेश में हैं। इससे पहले आज भुबनेश्वर पहुँचने पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश की जनता द्वारा भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात् श्री शाह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय, भुबनेश्वर में ओडिशा भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, कार्यकारी सदस्यों, मोर्चा पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्यों, प्रवक्ताओं, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ बैठक की। तत्पश्चात् उन्होंने प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों की भी अलग से बैठक की।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक बहुदलीय लोकतांत्रिक संसदीय प्रणाली में किसी भी पार्टी का मूल्यांकन तीन मापदंडों के आधार पर किया जाना चाहिए - पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र, पार्टी का सिद्धांत और सत्ता में आने पर सरकार की कार्यपद्धति। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की जनता इन आधारभूत मापदंडों पर राजनीतिक पार्टियों का मूल्यांकन करे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी पार्टियों से अलग है क्योंकि आज देश में मौजूद लगभग 1650 छोटी-बड़ी पार्टियों में से केवल भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके अंदर आतंरिक लोकतंत्र बचा हुआ है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जिस पार्टी के अंदर ही लोकतंत्र नहीं है, वह देश का भला नहीं कर सकती, देश के लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि देश की अधिकतर पार्टियों में सबको पता है कि उसका अगला अध्यक्ष कौन होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, यह सब लोगों को पता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी का अगला लक्ष्य कौन होगा, यह किसी को मालूम नहीं है, भाजपा में अध्यक्ष किसी परिवार में जन्म लेने के आधार पर नहीं, बल्कि अपने कृतित्व के आधार पर बनते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में नेता अपनी निष्ठा, देश के लिए काम करने की लगन, परिश्रम, मेधा और परफॉरमेंस के आधार पर बनते हैं, यही कारण है कि यहाँ एक बूथ कार्यकर्ता भी पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है और एक गरीब का बेटा व पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हर तीन साल में मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव होता है और मेधा के आधार पर नेता चुने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जहां पर वंशवाद है, वहां योग्यता की बात नहीं होती, गांधी परिवार में जन्म लेने पर आपको कांग्रेस का अध्यक्ष बनने या देश का प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति बनने के लिए योग्यता की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की कई क्षेत्रीय पार्टियां हैं जो घरानों की पार्टी है, जहां लोकतंत्र नहीं है, यह देश का दुर्भाग्य है कि लोकतंत्र के आधार पर चलने वाली परित्यों का देश में अकाल पड़ गया है।

श्री शाह ने कहा कि किसी भी दल का तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए दूसरा सबसे महत्वपूर्ण मापदंड है - पार्टी का सिद्धांत। उन्होंने कहा कि सिद्धांतों के आधार पर वही पार्टियां चल सकती हैं जो वंशवाद के आधार पर नहीं चलती। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत को समझने के लिए जन संघ की उत्पत्ति किन परिस्थितयों पर गौर करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जन संघ की स्थापना उस वक्त हुई थी जब सत्ता प्राप्त का दूर-दूर तक कोई सवाल नहीं था। उन्होंने कहा कि भारतीय जन संघ की स्थापना ही सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि सिद्धांतों के आधार पर देश को एक वैकल्पिक नीति देने के लिए हुई थी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नेहरू जी के नेतृत्व में जब देश की विकास नीति, कृषि नीति, विदेश नीति, अर्थ नीति, रक्षा नीति और शिक्षा नीति का निर्माण हो रहा था तब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित कई राष्ट्र मनीषियों को लगा कि नेहरू सरकार देश के लिए जो नीतियाँ बना रही है, उन नीतियों के रास्ते पर यदि यह देश चलता रहा तो पीछे मुड़ने का भी रास्ता नहीं मिलेगा, तब उन लोगों ने एक ऐसी वैकल्पिक नीति को राष्ट्र के सामने रखने का साहस किया जिसमें देश की मिट्टी की सुगंध हो, उससे पाश्चात्य विचारों की बू न आती हो और जो नीतियाँ देश को विकास के पथ पर गतिशील करने में सहायक हो। उन्होंने कहा कि 1950 से 2017 की जन संघ से भारतीय जनता पार्टी की यात्रा अंत्योदय, एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की यात्रा रही है और यही हमारे मूल सिद्धांत हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जन संघ की स्थापना का उद्देश्य ही सिद्धांत थे। उन्होंने कहा कि जन संघ का जो बीज 1950 में बोया गया था, वह आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में वटवृक्ष के रूप में दुनिया के सामने खड़ा है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के पास कोई सिद्धांत नहीं है, देश के विकास के लिए कोई नीति नहीं है, जहां लोकतंत्र नहीं है, वह देश का कभी भला नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि 10 सदस्यों के साथ शुरू हुई पार्टी आज 11 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, 1387 विधायक हैं, 330 से अधिक सांसद हैं और पूर्ण बहुत बहुमत के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की कोई विचारधारा ही नहीं थी क्योंकि कांग्रेस की स्थापना देश की आजादी प्राप्त करने के लिए की गई थी, कांग्रेस आजादी प्राप्त करने का केवल एक माध्यम भर थी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस और जन संघ (अब भारतीय जनता पार्टी) द्वारा आज़ादी के बाद से लेकर अब तक हाथ में लिए गए आंदोलनों को देखा जाय तो यह स्पष्ट हो जाता कि हमारी पार्टी का सिद्धांत क्या है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद से लेकर अब तक हमने जितने आंदोलन किये हैं, वे सभी देश की समस्याओं के समाधान के लिए किये गए हैं चाहे वह हैदराबाद मुक्ति आंदोलन हो, गोवा मुक्ति आंदोलन हो, कश्मीर को देश का अभिन्न अंग बनाने का आंदोलन हो, राम जन्मभूमि आंदोलन हो, कच्छ सत्याग्रह हो, चेतना यात्रा हो, आपातकाल के खिलाफ संघर्ष हो या फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ देश भर में जन-जागरण अभियान। उन्होंने कहा कि हमारा कोई कार्यक्रम किसी व्यक्ति विशेष के महिमामंडन के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के उत्थान के लिए आयोजित की गई और हमारे मनीषी नेताओं ने अपने जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण देश और पार्टी की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि आज भी भारतीय जनता पार्टी के पास हजारों ऐसे कार्यकर्ता हैं, जिनके पास अपना घर नहीं है, बैंक अकाउंट नहीं है, हर क्षण वे देश की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं, यही कारण है कि देश की लगभग तीन चौथाई भाग पर आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें देश की जनता की सेवा कर रही है।

श्री शाह ने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस की भी सरकारें देखीं है, क्षेत्रीय दलों की सरकारें भी देखीं है, कुछ राज्यों में वामपंथी दलों की सरकारें भी देखी हैं और भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यों को भी देखा है और इन सभी सरकारों के विकास आंकड़े अध्ययन के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब केंद्र में श्री अटल बिहार वाजपेयी जी के नेतृत्व में भाजपा-नीत राजग सरकार बनी तो देश विकास दर 4.4% थी, श्री वाजपेयी जी देश की विकास दर को 8.4% तक ले गए लेकिन मनमोहन सिंह की नेतृत्व वाली कांग्रेस की यूपीए सरकार 10 सालों में फिर से इसे 4% पर ले आई। उन्होंने कहा कि तीन साल से केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, हम तीन वर्षों में फिर से इसे 7.2% तक लाने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसका मतलब साफ़ है कि देश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आती है तो देश विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ता है और जब कांग्रेस की सरकार आती है तो विकास दर पीछे चला जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय देश विकास के पथ पर आगे इसलिए बढ़ता है क्योंकि पार्टी सिद्धांत के आधार पर काम करती है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ओडिशा में विकास की संभावना गुजरात से सौ प्रतिशत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि गुजरात में विकास के व्यापक कार्य हुए हैं लेकिन ओडिशा में विकास की संभावनाओं को एक्सप्लोर करने के बजाय केवल भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में बीजद सरकार विकास नहीं कर सकती, यह परफॉरमेंस करने वाली सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जो सरकार परफॉर्म नहीं कर सकती, विकास नहीं कर सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि आप भाजपा और शेष पार्टियों की सरकारों की तुलना करेंगे तो आपको पता चलेगा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां तेज गति से विकास होता है। उन्होंने कहा कि जो आजादी के 65 साल बाद तक देश में विकास नहीं कर पाए, उनके विकास के वादे पर आप कभी भरोसा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस और बीजद ने विकास योजनाओं पर आजादी के बाद से अब तक काम किया होता तो हमें इन कामों को पूरा करने का पुण्य नहीं मिलता।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि याद कीजिये 2014 से पहले के समय को जब देश में कांग्रेस की सोनिया-मनमोहन की सरकार थी, इस सरकार ने 10 वर्ष में लगभग 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए, अर्थव्यवस्था की हालत बदतर थी, युवाओं में आक्रोश था, देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थी, हर तरफ अराजकता का माहौल था, केंद्र सरकार का हर मंत्री अपने आप को प्रधानमंत्री समझता था और प्रधानमंत्री को कोई प्रधानमंत्री ही नहीं समझता था, यूपीए सरकार पॉलिसी पैरालिसिस से ग्रस्त थी। उन्होंने कहा कि आज देश में तीन साल से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, इन तीन सालों में भारत दुनिया की सबसे तेज गति से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बनी है और तीन सालों में हमारे विरोधी भी हम पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा पाए हैं।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने देश के विकास व गरीब-कल्याण के लिए लगभग 106 योजनाओं की शुरुआत की है और इनमें से एक भी योजना ऐसी नहीं है जो किसी एक जो किसी एक वर्ग विशेष के लिए बनी हो, ये सभी योजनायें सर्वस्पर्शी एवं सर्व समावेशी हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार इन सभी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सफल रही है। 104 उपग्रहों को एक साथ अंतरिक्ष में प्रक्षेपित कर भारत अंतरिक्ष के अंदर दुनिया की एक प्रमुख ताकत के रूप में उभरा है, उज्ज्वला योजना के माध्यम से देश के लगभग पौने तीन करोड़ गरीब महिलाओं के घर में गैस सिलिंडर पहुंचाया गया है, साढ़े चार करोड़ से अधिक शौचालय का निर्माण कर महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया गया है और लगभग 29 करोड़ लोगों के बैंक अकाउंट खोल कर उन्हें देश के अर्थतंत्र की मुख्यधारा में जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी देश की 60% आबादी का देश के अर्थतंत्र के साथ जुड़ाव ही नहीं था। मुद्रा बैंक योजना के माध्यम से देश के करोड़ों गरीब युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी के रूप में ‘एक राष्ट्र, एक कर’ का स्वप्न साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, बेनामी संपत्ति क़ानून, शेल कंपनियों के खिलाफ अभियान और मॉरीशस-साइप्रस-सिंगापुर रूट को बंद करके काले-धन पर कठोर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया में स्वीकृति दिला कर देश की संस्कृति को प्रतिष्ठित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये आतंकवाद पर करारा प्रहार किया, इससे दुनिया का देश को देखने का नजरिया बदल गया। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी बिजली से वंचित लगभग 19 हजार गाँवों में से साढ़े 13 हजार से अधिक गाँवों में बिजली पहुंचा दी गई है, बचे हुए गाँवों में भी मई, 2018 तक पहुंचा दी जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा, स्वायल हेल्थ कार्ड, नीम कोटेड यूरिया, सिंचाई योजना, ई-मंडी जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय को 2022 तक दुगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेज गति से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया में योग को प्रतिष्ठित कर भारतीय संस्कृति और धरोहर को अंतर्राष्ट्रीय स्वीकृत दिलाई। उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए भीम एप सबसे पॉपुलर प्लेटफ़ॉर्म है। उन्होंने कहा कि जब श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बनता है तब इस तरह की गरीब-कल्याण की सोच विकसित होती है और प्रधानमंत्री जी ने देश के विकास के स्केल को ऊपर उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से अधिक प्रायोरिटी किसी और चीज की इस सरकार की नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को स्वच्छता का संस्कार देने का काम किया है, हमने देश को परिवर्तित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि विरोधियों के पास बहुत सारी बातें करने को होती है, हमारे पास हमारे परफॉरमेंस का हिसाब देने का होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने देश में परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को ख़त्म कर पॉलिटिक्स ऑफ़ परफॉरमेंस के एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि कई सरकारें 50 सालों में एक दो ऐतिहासिक काम करती है, मोदी सरकार ने तीन सालों में ऐसे 50 काम किये हैं जो ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा कि आंतरिक लोकतंत्र, पार्टी के सिद्धांत और सत्ता में आने पर सरकार की कार्यपद्धति - इन तीनों मापदंडों पर भारतीय जनता पार्टी जन-अपेक्षाओं पर खरी उतरी है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ओडिशा के विकास के लिए पिछले तीन साल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने कई कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ओडिशा के विकास के लिए यूपीए के 13वें वित्त आयोग की तुलना में 14वें वित्त आयोग में लगभग ढाई गुना अधिक राशि दी है। उन्होंने कहा कि 13वें वित्त आयोग में कांग्रेस की यूपीए सरकार ने ओडिशा को विकास के लिए 79,486 करोड़ रुपये की राशि दी थी जबकि 14वें वित्त आयोग में मोदी सरकार ने राज्य के लिए 2,11,510 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है, इसके अतिरिक्त अन्य परियोजनाओं के लिए राज्य को 40,000 करोड़ रुपये की राशि अलग से उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए ओडिशा को दिया गया पैसा आखिर गया कहाँ, इसका हिसाब नवीन पटनायक जी को देना चाहिए, आप उनसे हिसाब मांगें या न मांगें, मैं तो जरूर मांगूंगा।

श्री शाह ने कहा कि ओडिशा भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश में 120 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने नवीन पटनायक को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें गिनती सीख लेनी चाहिए, भाजपा 120 से अधिक सीटें जीत कर दो तिहाई बहुमत से ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार का विकास रूपी ट्रांसफॉर्मर जल चुका है, उखाड़ कर फेंक दीजिये ओडिशा की इस निकम्मी एवं भ्रष्ट बीजद सरकार को, इस सरकार के रहते ओडिशा का विकास हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि ओडिशा में यदि विकास चाहिए तो राज्य में एक ऐसी सरकार बनानी होगी जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर राज्य के विकास के लिए काम करे। राज्य के तमाम बुद्धिजीवियों से अपील करते हुए श्री शाह ने कहा कि आप का काम समाज को गढ़ने का है, लोगों का मन बनाने का है, आप को लोगों को यह बताना पड़ेगा कि ओडिशा अब विकास से महरूम नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि आपने सबको मौक़ा देकर देख लिया है, आपने कांग्रेस को मौक़ा दिया है, बीजद को मौक़ा दिया, आप एक मौक़ा भारतीय जनता पार्टी को दीजिये, हम ओडिशा को देश के विकसित राज्यों में शुमार करेंगे।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: