SALIENT POINTS OF SPEECH BY BJP PRESIDENT, SHRI AMIT SHAH ADDRESSING ''BOOTH KARYAKARTA SAMMELAN'' AT THODO GROUND, SOLAN (HIMACHAL PRADESH)

Press, Share | Dec 11, 2016

Sunday, 11 December 2016

Salient’s Points of Speech by BJP President Shri Amit Shah Addressing ‘‘Booth Karyakarta Sammelan’’ at Himanchal Pradesh

ग्रेस मुक्त भारत के लिए हिमाचल से कांग्रेस का सफाया जरूरी : श्री अमित शाह
*********
भ्रष्टाचार का सूचकांक बने तो हिमाचल प्रदेश की वीरभद्र सरकार पूरे देश में शीर्ष पर होगी : श्री अमित शाह
*********
कांग्रेस ने दिया देश को कालेधन का लकवा, नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने नोटबंदी से ऑपरेशन किया : श्री अमित शाह
*********
नेताओं, घरानों, जातियों के दम पर नहीं, भारतीय जनता पार्टी संगठन और विचारधारा के आधार पर चलने वाली पार्टी है : श्री अमित शाह
*********
भारतीय जनता पार्टी का प्राणतत्व है संगठन, संगठन का प्राणतत्व बूथ हैं : श्री अमित शाह
*********
केंद्र की योजनाओं की जानकारी सिर्फ बूथ कार्यकर्ता पहुंचा सकते हैं निचले स्तर पर, बूथ के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं : श्री अमित शाह
*********
ई बैंकिंग और डिजिटलाइजेशन को कार्यकर्ता दें बढ़ावा, कालेधन की संभावना खत्म होगी और कर राजस्व भी बढ़ेगा : श्री अमित शाह
*********
कांग्रेस की यूपीए सरकार ने अंतरिक्ष, आकाश, जमीन, समुद्र, पाताल हर जगह किए घोटाले : श्री अमित शाह
*********
नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री ने मांगे हैं पचास दिन, पचास दिन की तकलीफ से पचास सालों की तकलीफ दूर होगी : श्री अमित शाह
*********
राहुल गांधी को नहीं दिखते नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक, भ्रष्टाचार विहीन शासन जैसे बड़े कदम, लगाते रहते हैं अनर्गल आरोप: श्री अमित शाह
*********

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का सपना हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सफाये के साथ ही पूरा होगा। नोटबंदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस की दी गई बीमारी का ऑपरेशन बताया। श्री शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों की तरह नेताओं, घरानों और जातियों के आधार पर चलने वाली पार्टी नहीं है। यह संगठन और विचारधारा के आधार पर चलने वाली पार्टी है। बूथ कार्यकर्ता इसकी रीढ़ की हड्डी हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल ने कभी गरीबी नहीं देखी और वह गरीबों का दर्द समझ भी नहीं सकते। केंद्र की 90 से ज्यादा विकास योजनाओं के बाद भी उन्हें बदलाव समझ नहीं आ रहा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्राणतत्व संगठन है और संगठन का प्राणतत्व बूथ कार्यकर्ता हैं। बूथ पर मौजूद कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी के रीढ़ की हड्डी हैं। कार्यकर्ता सजग, उत्साहित और परिवर्तन का संकल्प लेने वाला है इसलिए परिवर्तन तय है। भारतीय जनता पार्टी जब भी चुनाव लड़ती है बूथ के कार्यकर्ताओं को जागरुक और संगठित करती है। हम संगठन के बूते ही चुनाव लड़ते हैं। भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यूपी, उत्तराखंड होता हुआ हिमाचल प्रदेश आएगा। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार करने में अहम योगदान दें। हिमाचल प्रदेश में आवन जावन की परंपरा खत्म कर 20 साल के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है।

श्री शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नीत सरकार केंद्र की योजनाओं को निचले तबके तक पहुंचने नहीं दे रही है। राज्य सरकार में इतना भ्रष्टाचार है कि भ्रष्टाचार सूचकांक बनाया जाए तो हिमाचल प्रदेश देश में शीर्ष पर होगा। भ्रष्टाचार का पैसा सीधा मुख्यमंत्री के अकाउंट में ट्रांसफर किया गया। कार्यकर्ताओं को हर बूथ, हर पहाड़ और हर चोटी पर इतना परिश्रम करना है कि समयपूर्व चुनाव की नौबत आ जाए और राज्य को इस भ्रष्ट सरकार से मुक्ति मिले।

श्री शाह ने कहा कि कालेधन पर विपक्ष बार बार पूछता था कि आपने इसके खिलाफ क्या किया। आठ नवंबर की घोषणा के बाद अब वही विपक्षी दल पूछ रहे हैं कि आपने ऐसा क्यों किया। कांग्रेस, ममता बनर्जी, सपा, बसपा, केजरीवाल सबके चेहरे का नूर चला गया है। करीब 70 सालों तक कांग्रेस ने जो कालाधन जुटाया श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने कलम चलाकर उसे रद्दी में तब्दील कर दिया। नोटबंदी ने ड्रग माफिया, आतंकवाद और नक्सलवाद की कमर तोड़ दी है। ढाई साल से श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी पारदर्शिता और सम्मान के साथ सरकार चलाई है।

नोटबंदी पर विपक्ष जनता को होने वाली परेशानियों पर राजनीति कर रहा है। श्री शाह ने कहा कि जनता को जो परेशानी हो रही है हमें उसका पूरा आभास है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहले ही जनता से 50 दिन का वक्त मांगा था। कांग्रेस ने 70 साल की जो बीमारी दी है उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। यह उसी की तकलीफ है लेकिन इसके बाद बीमारी दूर हो जाएगी। यह 50 दिनों की तकलीफ 50 सालों की राहत देगी। बैंकों में जमा धन और डिजिटलाइजेशन से बढ़ने वाला कर राजस्व गांवों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए ही खर्च होना है। कालेधन को सफेद करने में जुटे लोग भी बच नहीं पाएंगे। उन्हें 50 फीसदी कर और 25 फीसदी पेनल्टी देनी होगी। यह पैसा भी गरीब कल्याण योजना पर खर्च होगा।

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर हमला करते हुए श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पूछते हैं कि हमने देश को क्या दिया। राहुल जी, हमने देश को बोलने वाला पीएम दिया। आपके प्रधानमंत्री की आवाज तो सिर्फ आप और आपकी माता जी ही सुन सकते थे। देश में अब समस्याओं के बारे में सोचने और उनका हल करने वाले प्रधानमंत्री हैं। श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ हर जगह घोटाले करने के मामले में ही समानता है। अंतरिक्ष में टूजी और इसरो, आकाश में अगस्ता वेस्टलैंड, जमीन में कॉमनवेल्थ और आदर्श सोसायटी, समंदर में सबमरीन और पाताल में कोल ब्लॉक आवंटन का घोटाला किया। यूपीए के दस साल के शासनकाल में 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी के ढाई साल के शासन काल में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया।

श्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी बार बार गरीबों के हित के सवाल उठाते हैं। जबकि उन्होंने कभी भी गरीबों के दर्द को नहीं समझा। कांग्रेस ने 17 सालों में 92 लाख गैस कनेक्शन बांटे जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पांच करोड़ गैस कनेक्शन ग्रामीणों को देने का लक्ष्य रखा इसमें से एक करोड़ कनेक्शन तो अब तक बंट भी चुके हैं। अब तक 17 हजार करोड़ रुपये की गैस सब्सिडी बचाई गई है। गिव इट अप योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर एक करोड़ 20 लाख लोगों ने सब्सिडी छोड़ी। इन्हीं पैसों से उज्जवला योजना शुरू की गई। पहले एक महिला खाना बनाते हुए ही 400 सिगरेट के बराबर का धुंआ पी जाती थी। श्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी गरीबों की समस्या को नहीं समझ सकते। लेकिन जमीन से जुड़े प्रधानमंत्री ने योजनाओं को बनाते समय गरीबों के प्रति संवेदना का भी पूरा ध्यान रखा है। देश में 60 करोड़ लोगों के पास एक बैंक खाता भी नहीं था। हमने 20 करोड़ परिवारों के खाते खुलवाए। कांग्रेस उपाध्यक्ष को सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी, भ्रष्टाचार विहीन शासन जैसी बड़ी सफलताओं के बाद भी बदलाव नजर नहीं आ रहा। वह अनर्गल आरोप लगाने में ही व्यस्त हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उरी में आतंकियों ने सोते हुए भारतीय जवानों को निशाना बनाया। यूपीए के समय सेना को पहले सेनाध्यक्ष और सेनाध्यक्ष को दिल्ली में बैठी सरकार से इजाजत लेनी पड़ती थी। लेकिन इस बार श्री नरेन्द्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी सरकार थी। हमने सैनिकों को सीमापार से गोलीबारी होने की स्थिति में जवाबी फायरिंग करने की खुली छूट दी है। उधर से गोली आती है तो इधर से गोला जाता है।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: