Press, Share | May 15, 2015
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में दिए गए भाषण के मुख्य अंश
उत्तर प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की ही होगी: अमित शाह
*****
उ0प्र0 के विकास के लिए पिछड़े समाज को भाजपा के नेतृत्व में एकजुट होकर आगे आना होगा: अमित शाह
*****
प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने सुशासन की अच्छी नींव रखी है: अमित शाह
*****
केन्द्र सरकार के केन्द्र में देश की गरीब जनता है: अमित शाह
*****
आज केंद्र में एक ऐसी सरकार है जिसका नेतृत्व संवेदनशील है: अमित शाह
*****
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि दिल्ली का रास्ता उ0प्र0 से होकर जाता है। गरीब के बेटे को प्रधानमंत्री बनाने का एक बड़ा श्रेय उ0प्र0 की जनता को है। पार्टी अध्यक्ष ने यह विचार पाल-बघेल-धनगर समाज द्वारा महारानी आहिल्याबाई की जंयती पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि आहिल्याबाई होलकर का इतिहास त्याग, बलिदान और प्रेरणा का है। जिसको आगे आने वाली पीढ़ी अनवरत आत्मसात करती रहेगी। उन्होेंने भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए यादगार कार्य किये। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के केन्द्र में देश की गरीब जनता है। आज केंद्र में एक ऐसी सरकार है जिसका नेतृत्व संवेदनशील है। उन्होने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी का देश में लम्बे समय तक राज रहा उन्होंने गरीबों के साथ अन्याय किया। देश का गरीब उनको कभी माफ नहीं करेगा।
श्री शाह ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ जनता ने हमें केन्द्र की सत्ता सौंपी उस पर हम खरे उतरे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने सुशासन की अच्छी नींव रखी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जनधन योजना के माध्यम से 14 करोड़ गरीबों के बैंक खाते खुलवाये हंै। गरीबों के उत्थान के लिए यह चमत्कारी योजना है जिससे गरीबों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके अलावा केन्द्र सरकार ने गरीबों के लिए विशेष बीमा योजनाएं शुरू की गयी है।
उन्होंने कहा मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने, महंगाई कम करने एवं एक पारदर्शी सुशासन, सहित जनता से किये गये अपने हर वायदे को पूरा किया है। मोदी जी की सरकार केवल गांव-गरीब को ध्यान में रखकर चलती है। जनधन योजना, पेंशन, सुरक्षा कवच, जीवन बीमा योजना सहित कई योजनाएं लागू करके जनहित में समाज के नीचले तबके तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहंुॅचे इसका प्रयास किया है।
श्री शाह ने कहा कि आज मुझे साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की ही होगी। आज उत्तर प्रदेश का पीडि़त किसान उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार के प्रति आक्रोशित है और वह इस कुशासन से शीघ्र मुक्ति चाहता है। श्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बहुत धन दिया है, लेकिन उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार अभी तक उस धन को पीडि़त किसानों को बांट तक नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बेमौसम बारिश और ओला वृष्टि के कारण किसानों के हुए नुकसान के मुआवजे की राशी को बढ़ाकर डेढ़ गुणा कर दिया वहीं फसलों के नुकसान के सर्वे का पैमाना एवं पात्रता को 50 फीसदी से घटाकर 33 फीसदी कर दी है। उन्होंने जनसभा में लोगों से उत्तर प्रदेश की सरकार को उखाड़ फंेकने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार को एक बार फिर से किसानों के नुकसान का सर्वे करने को कहा था, लेकिन अभी तक सर्वे की सूची ही नहीं बन पाई है। इससे स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की विरोधी है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में पिछड़ों की राजनीति करने वालों ने पिछड़ों के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उ0प्र0 के विकास के लिए पिछड़े समाज को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि यदि देश का विकास करना है तो उत्तर प्रदेश का विकास करना होगा। जब तक उत्तर प्रदेश का पिछड़ा समाज आगे नहीं आता उत्तर प्रदेश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे कहने में यह कोई संकोच नहीं कि पिछड़ों की बात करके राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले लोग पिछड़ों के लिए कुछ भी नहीं किया। इन्होंने अगर काम किया तो अपने परिवार के लिए किया, पिछड़े तो पिछड़े ही बने रहे। पिछड़ों को आगे लाने का काम न कांग्रेस, न सपा और न ही बसपा कर सकती है। इन्हें आगे लाने का काम सिर्फ भाजपा कर सकती है क्योंकि वह परिवार के आधार पर नहीं चलती है।
उन्होंने कहा कि मुझे स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।