SALIENT POINTS OF SPEECH BY SHRI AMIT SHAH ADDRESSING UTTAR PRADESH EXECUTIVE MEETING

Press, Share | May 12, 2015

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति में दिए गए भाषण के मुख्य बिन्दु

किसानों की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार उदासीन- अमित शाह
******
उत्तर प्रदेश में हमें सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता- अमित शाह
******
उत्तर प्रदेश की दुर्दशा के लिए सपा और बसपा की सरकार जिम्मेदार- अमित शाह
******
जिस भरोसे और विश्वास के साथ जनता ने हमें केंद्र की सत्ता सौंपी उस पर हम खरे उतरे हैं- अमित शाह
******
केंद्र की मोदी सरकार विकास के पैमाने पर जन अपेक्षाओं को पूरा करते हुए आगे बढ़ रही है- अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अखिलेश सरकार पर किसान विरोधी होने का अरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को राहत प्रदान करने के लिये केन्द्र की तरफ से भेजे गये सैकड़ों करोड़ रूपये प्रदेश सरकार खजाने में दबाये बैठी है और राज्य का किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। उन्होंने किसानो की समस्याओं को लेकर सपा सरकार द्वारा बरती जा रही उदासीनता पर हैरानी जताते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा कि किसानों के मुद्दे पर राजनीति बंद करें। श्री शाह ने मोदी सरकार द्वारा किसानों के 33 प्रतिशत नुकसान को आधार मानकर मुआवजा दिये जाने के फैसलें का जिक्र करते हुए वे कहा कि अखिलेश सरकार 33 प्रतिशत के आधार पर सर्वें क्यंू नहीं करा रही। साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को यह भी ताकीद दी कि वे यह सुनिश्चित करें कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों की सहायता के लिए जो हजारों करोड रूपये राज्य सरकार को दिये गये वो मंत्रियों के भ्रष्टाचार में न डूब जाये। इसकी वे चिन्ता करें। श्री शाह ने आज पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन के अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकत्र्ताओं के अथक परिश्रम से हमने एक करोड़ छियासी लाख लोगो को पार्टी का सदस्य बनाने का काम किया और इसके लिए वे बधाई के पात्र है। श्री शाह ने कहा कि जिस तरह प्रदेश में एक करोड़ छियासी लाख सदस्य बने है उससे साबित होता है कि अब राज्य की सत्ता में आने से हमें कोई नहीं रोक सकता ।

श्री शाह ने कहा कि 1950 में 10 सदस्यों से शुरू हुई पार्टी एक लम्बे संघर्ष के बाद बड़ी यात्रा तय करते हुए दस करोड़ से भी अधिक संख्या वाली पार्टी बन गई हैं कार्यकर्ताओं के बलिदान और लम्बे संघर्ष का ही परिणाम रहा कि आज हम देश में आजादी के बाद पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गैर कांग्रेसी सरकार को बनाने में सफल रहे। उन्होंने कहा आज देश में 13 राज्यों में हमारी सरकारें है। अब हम सब कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि हम अपने संगठन का और अधिक विस्तार कर पार्टी की पंचायत स्तर तक उसका जनाधार मजबूत करने का काम करें।

श्री शाह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे। इसके लिये हमें हमारे संगठन को मजबूती प्रदान करनी होगी। कार्यकर्ताओं को राज्य में सत्ता परिवर्तन के संकल्प के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा सिर्फ पार्टी की सदस्य संख्या बढ़ाकर हमारा काम नहीं चलने वाला बल्कि जो नये सदस्य बने है उनसे सम्पर्क संवाद कायम करके अपनी विचारधारा में जोड़कर उन्हें कार्यकर्ता बनाने का काम भी हमें करना होगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन हम इन नये सदस्यों को कार्यकर्ता बनाकर उन्हें संगठन कार्य में लगा देगे उस दिन कोई भी ताकत हमें राज्य की सत्ता में आने से नहीं रोक पायेगी।

श्री शाह ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ जनता ने हमें केन्द्र की सत्ता सौंपी उस पर हम खरे उतरे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने सुशासन की अच्छी नींव रखी है। फिर भी कुछ विपक्षी दल भ्रम फैलाने में जुटे है। लेकिन उनके घबराने की जरूरत नहीं है। केन्द्र की यूपीए सरकार के कार्यकाल की याद दिलातेे हुए श्री शाह ने कहा यूपीए के शासन में हर दूसरे माह कोई न कोई घोटाला उजागर होता था। लेकिन मोदी सरकार में कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने को है इतने कम समय में भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेकने की दिशा में हमने महत्वपूर्ण काम किये है।

उन्होंने कहा मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार, महंगाई, सुशासन, सहित जनता से किये गये अपने हर वायदे को पूरा किया है। जनधन योजना, पेशन, सुरक्षा कवच, जीवन बीमा योजना सहित कई योजनाएं लागू करके जनहित में समाज के नीचले तबके तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुॅचे इसका प्रयास किया है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की दुर्दशा के लिए सपा-बसपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अखिलेश सरकार में तो कमीशन राज चल रहा हैं। नौकरियां बिक रही है, खादानांे-ठेको में भारी कमीशन चल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराकर विकास के पथ पर तब तक नहीं ले जाया जा सकता जब तक सपा बसपा के हाथों से राज्य की जनता को मुक्त कराकर प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बन जाती।

श्री शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे जनता के बीच जाकर गर्व से कहे कि केन्द्र की मोदी सरकार विकास के हर पैमाने पर जन अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुई आगे बढ रही है। विपक्ष भ्रम फैला रहा है तो डरने की जरूरत नहीं है। हमने अच्छा काम किया हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन तंत्र को मजबूत करते हुए जनहित में संघर्ष करें और उत्तर प्रदेश को उत्तर प्रदेश बनाने के संकल्प के साथ मिशन 2017 की तैयारियों में जुटकर राज्य की सत्ता से सपा बसपा और कांग्रेस की तिगड़ी को सत्ता से बेदखल करने की तैयारी करें।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: