SALIENT POINTS OF THE SPEECH OF BJP NATIONAL PRESIDENT SHRI AMIT SHAH ADDRESSING LAUNCHING EVENT OF BJP’S ‘SANKALP PATRA’ FOR ODISHA IN BHUBANESWAR

Press, Share | Apr 07, 2019

07 April 2019

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा ओडिशा के लिए भाजपा के संकल्प पत्र के विमोचन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

ओड़िशा में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलना निश्चित है, राज्य में परिवर्तन सुनिश्चित है। ओड़िशा के उत्कर्ष को अब कोई रोक नहीं सकता। आज देश के कोने-कोने से एक ही आवाज सुनाई देती है और वह है - मोदी, मोदी, मोदी। केंद्र में भी प्रचंड बहुमत से ‘फिर एक बार, मोदी सरकार' बनने जा रही है
*********
जिस परिवर्तन की चाह में ओड़िशा की जनता ने बीजद के हाथों अपना भविष्य सौंपा था, आज वह ठगा महसूस कर रही है। बीजद सरकार में दूरदर्शिता का अभाव, आलस्य, भ्रष्टाचार और सत्ता भोग की चाह ने ओड़िशा को बर्बाद कर के रख दिया
*********
ओड़िशा की जनता राज्य में एक ऐसी सरकार बनाएं जो मोदी सरकार से संघर्ष न करे, गरीब-कल्याण की योजनाओं को लागू करने में बाधक न बने, जिसका विकास और गरीबी उन्मूलन ही एकमात्र एजेंडा हो और यह केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है
*********
हमारा घोषणापत्र नौ बिंदुओं पर आधारित है और जो ओड़िशा के विकास के स्तंभ हैं। एक गौरवपूर्ण, समृद्ध और संस्कारित ओड़िशा के निर्माण का समय आ गया है, इसमें अब एक पल की भी देरी नहीं होनी चाहिए
*********
ओड़िशा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री हर बुधवार को दो घंटे की जन-सुनवाई करेंगे जिसका निस्तारण केवल 30 दिनों में किया जाएगा। बलात्कारियों को कैपिटल पनिशमेंट दिया जाएगा
*********
राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही दो वर्ष के भीतर-भीतर राज्य सरकार में रिक्त सभी स्थानों की भर्ती की जायेगी। केजी से पीजी तक, सभी गरीबों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जायेगी। बारहवीं की शिक्षा के बाद मेधावी छात्रों को दोपहिया वाहन मुफ्त दिया जाएगा
*********
किसानों को जीरो प्रतिशत इंटेरेस्ट पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। लगभग एक लाख करोड़ रुपये के निवेश से ओड़िशा में सिंचाई की सुविधा को हर खेत तक पहुंचाने का प्रबंध किया जाएगा। राज्य के लघु एवं मध्यम किसानों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये की मासिक पेंशन उपलब्ध कराई जायेगी
*********
राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर आदिवासी बंधुओं के पट्टे का पांच साल में समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। वन्य ऊपज को समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए नयें सेंटर्स बनाए जायेंगे। तेंदुपत्ता पर लगने वाले जीएसटी के रिफंड की व्यवस्था की जायेगी
*********
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में पांच साल में ओडिशा को देश के टॉप फाइव राज्य में शामिल किया जाएगा और निवेश के डेस्टिनेशन के रूप में इसे विकसित किया जाएगा। 1500 करोड़ रुपये के बजट से राज्य में 15 नए स्मार्ट सिटी का विकास किया जाएगा
*********
ओड़िशा से कपोषण को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए नए मिशन की शुरुआत की जायेगी। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जायेगी। एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रया हॉटलाइन 112 की स्थापना की जायेगी। गर्भवती माताओं के लिए 2000 नई एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की जायेगी
*********
कटक-भुबनेश्वर मेट्रो सेवा की शुरुआत की जायेगी। राज्य के सभी 30 जिलों तक रेलवे को विस्तारित किया जाएगा। कम-से-कम 15 नए पोर्ट बनाए जायेंगे
*********
महान स्वतंत्रता सेनानी बख्शी जगबन्धु के सम्मान में एक विश्वस्तरीय संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा और उनकी एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनसे प्रेरणा ले सकें
*********
भगवान् महाप्रभु की नगरी पुरी को देश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। ‘पुजारी बंधु योजना' लेकर आयेंगे जिसके तहत ओड़िशा के हर पुजारी को हर माह 1000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। पर्यटन स्किल फंड की स्थापना से लगभग पांच लाख रोजगार का सृजन होगा। लगभग 15 नए पर्यटन सर्किट ओड़िशा में डेवलप किये जायेंगे
*********
यदि ओड़िशा में भाजपा की सरकार बनती है तो चिटफंड घोटाले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, क़ानून के दायरे में हर आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। अवैध खनन के घोटाले के अभियुक्तों पर भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी ताकि आगे से इस तरह की और कोई घटना न हो
*********
खदानों के आवंटन में नियमों को ताक पर रख कर, चिटफंड में भ्रष्टाचार और चुने हुए जन-प्रतिनिधियों का अधिकार छीन कर बाबुओं के हाथ में सत्ता की चाभी सौंप कर नवीन बाबू ने लोकतंत्र का अपमान किया है। दरअसल आगे नवीन बाबू का मुखौटा है लेकिन सरकार बाबू लोग चला रहे हैं।
*********


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आज भुबनेश्वर में महाप्रभु जगन्नाथ को नमन करते हुए ओड़िशा के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया और पुरी को देश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित करने के प्रति कटिबद्धता जताई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विश्व भूषण हरिचंदन जी (जिनके देख रेख में ओड़िशा भाजपा का घोषणापत्र तैयार हुआ), केन्द्रीय मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान, श्री जुएल उरांव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं ओड़िशा के प्रभारी श्री अरुण सिंह एवं कई अन्य गणमान्य नेता उपस्थित थे।


श्री शाह ने कहा कि ओड़िशा में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलना निश्चित है, राज्य में परिवर्तन सुनिश्चित है। ओड़िशा के उत्कर्ष को अब कोई रोक नहीं सकता। ओड़िशा में बौद्धिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ रेवेन्यू ग्रोथ की असीम संभावनाएं हैं लेकिन इसकी संभावनाओं को आज तक एक्सप्लोर नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बरसों तक ओड़िशा में कांग्रेस की आलसी और भ्रष्टाचारी सरकार ने शासन किया लेकिन ओड़िशा के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। कांग्रेस की सरकार से निजात पाने और राज्य में विकास का बदलाव लाने के लिए ओड़िशा की जनता ने कांग्रेस बीजद की सरकार बनाई और राज्य की बागडोर श्री नवीन पटनायक के हाथों सौंप दी लेकिन 19 साल तक नवीन बाबू ने जिस तरह से ओड़िशा में सरकार चलाई, वह कांग्रेस से भी बदतर है। जिस परिवर्तन की चाह में ओड़िशा की जनता ने बीजद के हाथों अपना भविष्य सौंपा था, आज वह ठगा महसूस कर रही है। बीजद सरकार में दूरदर्शिता का अभाव, आलस्य, भ्रष्टाचार और सत्ता भोग की चाह ने ओड़िशा को बर्बाद कर के रख दिया।


बीजद सरकार पर हमला जारी रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नवीन पटनायक सरकार ने ओड़िशा में लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। विरोध की हर आवाज को दबा कर और सहयोगियों के साथ विश्वासघात करके नवीन बाबू ने ओड़िशा में गलत राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत की है। खदानों के आवंटन में नियमों को ताक पर रख कर, चिटफंड में भ्रष्टाचार और चुने हुए जन-प्रतिनिधियों का अधिकार छीन कर बाबुओं के हाथ में सत्ता की चाभी सौंप कर नवीन बाबू ने लोकतंत्र का अपमान किया है। दरअसल आगे नवीन बाबू का मुखौटा है लेकिन सरकार बाबू लोग चला रहे हैं। सरकारी बाबू कभी भी जनता की आशाओं, आकांक्षाओं और उनकी जरूरतों को पूरा नहीं कर सकते, ओड़िया गौरव को नहीं समझ सकते। यही कारण है कि ओड़िशा अपने सभी तय लक्ष्यों से पीछे रह गई।



श्री शाह ने कहा कि आज देश के कोने-कोने से एक ही आवाज सुनाई देती है और वह है - मोदी, मोदी, मोदी। केंद्र में प्रचंड बहुमत से ‘फिर एक बार, मोदी सरकार' बनने जा रही है। मैं ओड़िशा की जनता से करबद्ध निवेदन करने आया हूँ कि आप ओड़िशा में एक ऐसी सरकार बनाएं जो मोदी सरकार से संघर्ष न करे बल्कि समन्वय के साथ राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर करे। ओड़िशा की जनता राज्य में एक ऐसी सरकार बनाए जो केवल राजनीति के चलते गरीब-कल्याण की योजनाओं को प्रदेश में लागू करने में अवरोध उत्पन्न न करे, राज्य के विकास की गति में बाधक न बने और यह ओड़िशा में बनने वाली केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल आजकल एक नई थ्योरी पेश कर रही है कि केंद्र में तो श्री नरेन्द्र मोदी जी ठीक हैं लेकिन ओड़िशा में नवीन बाबू लोकप्रिय हैं लेकिन नवीन बाबू भूल रहे हैं कि इस बार ओड़िशा में जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। राज्य की जनता में नवीन पटनायक सरकार के खिलाफ आक्रोश है। वे एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो राज्य राज्य की गौरवशाली संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय, दोनों मंचों पर ओड़िशा को प्रतिष्ठित कर सके। नवीन बाबू तो 19 साल में ऐसा नहीं कर पाए, कांग्रेस पार्टी का शासन राज्य की जनता ने देखा ही है, यह केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चाहे पीने का पानी हो, आवास हो, स्वास्थ्य हो, बिजली हो, शिक्षा हो या महिला सुरक्षा - हर मामले में ओड़िशा राष्ट्रीय औसत में कहीं पीछे है। उन्होंने कहा कि उत्कल भूमि में इतनी संपदा है कि देश के कई बजट ओड़िशा अकेले बना सकता है लेकिन क्या कारण है कि ओड़िशा विकास में इतना पीछे है?


श्री शाह ने कहा कि विगत कुछ दिनों में कला, राजनीति, खेल - सभी क्षेत्रों से कई अच्छे लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हैं। ओड़िशा की जनता एक ऐसी सरकार चुने जिसका विकास और गरीबी उन्मूलन ही एकमात्र एजेंडा हो। उन्होंने कहा कि एक गौरवपूर्ण, समृद्ध और संस्कारित ओड़िशा राज्य के निर्माण का समय आ गया है, इसमें अब एक पल की भी देरी नहीं होनी चाहिए।


ओड़िशा के लिए भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र की चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारा घोषणापत्र नौ बिंदुओं पर आधारित है और जो ओड़िशा के विकास के स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि ओड़िशा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर बलात्कारियों को कैपिटल पनिशमेंट दिया जाएगा। बारहवीं की शिक्षा के बाद मेधावी छात्रों को दोपहिया वाहन मुफ्त दिया जाएगा। किसानों को जीरो प्रतिशत इंटेरेस्ट पर किसानों को खेती के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। लगभग एक लाख करोड़ रुपये के निवेश से ओड़िशा में सिंचाई की सुविधा को हर खेत तक पहुंचाने का प्रबंध किया जाएगा। सूक्ष्म सिंचाई को प्राथमिकता दी जायेगी। किसानों की आय को 2022 तक दुगुना करने के लिए हर संभव कदम उठाये जायेंगे तथा राज्य के लघु एवं मध्यम किसानों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये की मासिक पेंशन उपलब्ध कराई जायेगी।


श्री शाह ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही दो वर्ष के भीतर-भीतर राज्य सरकार में रिक्त सभी स्थानों की भर्ती की जायेगी। केजी से पीजी तक, सभी गरीबों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जायेगी। लगभग 3500 करोड़ के स्किल फंड से 20 लाख युवाओं का स्किल डेवलपमेंट किया जाएगा। लगभग 9000 करोड़ रुपये की लागत से स्टार्ट-अप फंड तैयार किया जाएगा जिसके माध्यम से ओड़िया युवाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्द्धा कर सकें।


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासियों का विकास भारतीय जनता पार्टी की हमेशा से प्रतिबद्धता रही है। राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर आदिवासी बंधुओं के पट्टे का पांच साल में समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। वन्य ऊपज को समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए नयें सेंटर्स बनाए जायेंगे। तेंदुपत्ता पर लगने वाले जीएसटी के रिफंड की व्यवस्था की जायेगी। 2022 तक ओड़िशा में एक भी घर ऐसा बचा नहीं रहेगा जहां पानी, बिजली, शौचालय और पक्का छत न हो। एससीबीसी और ओबीसी वर्ग को उनका संवैधानिक अधिकार दिया जाएगा और सामान्य वर्ग के छात्रों/युवाओं के लिए 10% आरक्षण को कड़ाई से लागू किया जाएगा। खनिज संसाधन, मानव संसाधन, कृषि संपदा और राज्य की भौगोलिक स्थिति का इस्तेमाल करते हुए ओड़िशा को इस्पात, एल्यूमीनियम, पेट्रोकेमिकल, फार्मा, टैक्सतेल, ऑटोमोबाइल और फ़ूड प्रोसेसिंग में नंबर वन बनाया जाएगा।


श्री शाह ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में पांच साल में ओडिशा को देश के टॉप फाइव राज्य में शामिल किया जाएगा और निवेश के डेस्टिनेशन के रूप में इसे विकसित किया जाएगा। राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर आयुष्मान भारत योजना को शत-प्रतिशत लागू किया जाएगा। ओड़िशा से कपोषण को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए नए मिशन की शुरुआत की जायेगी। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जायेगी। एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रया हॉटलाइन 112 की स्थापना की जायेगी। साथ ही, गर्भवती माताओं के लिए 2000 नई एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की जायेगी।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 35,000 करोड़ रुपये की लागत से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर योजना शुरू की जायेगी। लगभग 1500 करोड़ रुपये के बजट से राज्य में 15 नए स्मार्ट सिटी का विकास किया जाएगा। कटक-भुबनेश्वर मेट्रो सेवा की शुरुआत की जायेगी और कोस्टल हाइवे पर चल रहे कार्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करके इसे और गति दी जायेगी। ओड़िशा में बनने वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से राज्य के सभी 30 जिलों तक रेलवे को विस्तारित करेगी। कम-से-कम 15 नए पोर्ट बनाए जायेंगे।


श्री शाह ने कहा कि ओड़िशा में संस्कृति और पर्यटन के विकास की हमारी कटिबद्धता रही है। महान स्वतंत्रता सेनानी बख्शी जगबन्धु के सम्मान में एक विश्वस्तरीय संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा और उनकी एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनसे प्रेरणा ले सकें। पर्यटन स्किल फंड की स्थापना की जायेगी जिससे लगभग पांच लाख रोजगार का सृजन होगा। लगभग 15 नए पर्यटन सर्किट ओड़िशा में डेवलप किये जायेंगे।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महाप्रभु की नगरी पुरी केवल ओड़िशा ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सत्ता का केंद्र है। नवीन बाबू सकरार को भगवान् महाप्रभु का रत्न भंडार तक नहीं संभाल पाए। ओड़िशा में भारतीय जनता पार्टी की सकरार बनने पर पुरी को देश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। हम ‘पुजारी बंधु योजना' लेकर आयेंगे जिसके तहत ओड़िशा के हर पुजारी को हर माह 1000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा।


श्री शाह ने कहा कि ओड़िशा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री हर बुधवार को दो घंटे की जन-सुनवाई करेंगे जिसका निस्तारण केवल 30 दिनों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि ओड़िशा में भाजपा की सरकार बनती है तो चिटफंड घोटाले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, क़ानून के दायरे में हर आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। अवैध खनन के घोटाले के अभियुक्तों पर भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी ताकि आगे से इस तरह की और कोई घटना न हो। ग्रेड III और ग्रेड IV को इंटरव्यू से मुक्त कर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की जायेगी।



भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह संकल्प पत्र नए ओड़िशा के लिए भाजपा का संकल्प है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अगले पांच वर्षों में ओड़िशा को एक मॉडल स्टेट के रूप में डेवलप किया जाएगा। उन्होंने राज्य की जनता से आग्रह करते हुए कहा कि आप एक ऐसा मुख्यमंत्री ओड़िशा को दीजिये जो ओड़िया भाषा सही से बोल पाए और जो आपके दुःख-दर्द को समझे, जो स्वयं आपके कल्याण के लिए निर्णय ले पाए, इसके लिए अधिकारियों पर ही निर्भर न रहे।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: