Press, Share | May 01, 2015
भारतीय जनता पार्टी का संपर्क अभियान प्रारम्भ
भारतीय जनता पार्टी का संपर्क अभियान आज 1 मई से प्रारम्भ हुआ।
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री अमित शाह जी, महामंत्री संगठन श्री राम लाल जी, संपर्क अभियान टोली के राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पाण्डेय, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री संतोष जी, और मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को संपर्क अभियान का साहित्य भेंट किया।
अभियान के अंतर्गत पार्टी के सभी 10 करोड़ से अधिक सदस्यों से संपर्क किया जाएगा। इस दौरान सभी सदस्यों को पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों से सम्बंधित साहित्य, व राष्ट्रीय अध्यक्ष का पत्र दिया जाएगा। जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक का एक व्यापक database तैयार किया जाएगा और सदस्यों की रूचि-अनुसार उन्हें विभिन्न सामाजिक विषयों व क्षेत्रों में पार्टी के विस्तार के लिए कार्य भी सौंपे जाएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। निकट भविष्य में, पार्टी, सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां, श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के बलिदान दिवस, और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सम्बन्ध में विशाल जनसम्पर्क प्रारम्भ करेगी।