Press, Share | Sep 14, 2014
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा हरिद्वार में दिए गए भाषण के मुख्य बिन्दु
मोदी सरकार बनते ही काले धन को वापस लाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया। विदेशी बैंकों से काला धन वापस लाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
मोदी जी का गंगा अभियान अंजाम तक पहुँचने वाला है बाबा रामदेव ने जो संघर्ष किया है वो पूरे देश ने देखा है मैं बाबा के भारतीय भाषाओं के अभियान का बहुत बड़ा समर्थक हूँ बाबा रामदेव ने योगए आयुर्वेदए भारतीय संस्कृति और गुरुकुल परम्परा को आगे बढ़ाया है।
मैं आश्चर्यचकित हूँ की एक सन्यासी इतना बड़ा सेवा का कार्य खड़ा कर सकता है ये अपने आप में पुरे विश्व में एक उदहारण है ये तो सबने देखा होगा की सन्यासी सदाचार और सद्जिवन के मार्ग पर लाखों लोगों का मार्गदर्शन कर सकते है।
एक सन्यासी परम्पराओ को पुनर्जीवित करने के लिए आधुनिक से आधुनिक व्यवस्था खड़ी कर सालों तक लवित करके आगे पहुंचने का इतना बड़ा काम कर सकता है ये मैंने पहली बार देखा है हजारों बच्चो को इस ज्ञान मार्ग पर प्रशस्त होते देख कर दिल में आनंद और संतोष दोनों की अनुभूति होती है जिस काम के लिए आपने पुरे भारत का भ्रमण किया उसे पूरा करने के लिए भाजपा और सरकार आपके साथ है बाबा ने योग को पूरे विश्व में स्वकृति दिलाईए योग के माध्यम से भारतीये परम्पराओ को स्वकृति दिलाई ।
आयुर्वेद दुनिया भर की सेवा का काम कर सकता है आयुर्वेद के अंदर दुनिया भर के रोगियों के कल्याण की व्यवस्था समाहित है आयुर्वेद को पुनर्जीवित करके स्वामी जी ने और बाल कृष्ण जी ने एक स्वस्थ दुनिया बनाने का एक अभियान छेडा है।
बाबा ने देश भर में घूम कर भारतीय भाषाओ को गौरव दिलाने का भी काम किया है अनेक भारतीय भाषाए ऐसी है जो दुनिया की सभी भाषाओ से ज्यादा समृद्ध है भाषाओ की कोई सीमा नहीं होती। भारतीय भाषाओ को जीवित रखनाए आगे बढ़ाना और नए साहित्य का निर्माण करना हर भारतीय का दायित्व है बाबा ने जो संघर्ष किया है मैं उसका साक्षी हूँए जब एक सन्यासी संकल्प लेता है तो वो सन्यासी आपने संकल्प के सहारे सारी बाधाओ को पार कर लेता है।
भाजपा की जो सरकार बनी है इसमें देश भर के संतो और अच्छे काम करने वाली संस्थाओ का भरपूर सहयोग मिला है। जो सरकार बनी है उसने 100 दिन में ही अपनी दिशा तय कर ली है।
इस 100 दिन की सरकार में बहूत कुछ हुआ हैए इस 100 दिन की सरकार में जो सबसे बड़ा काम हुआ है वो गंगा अभियान का शुद्धिकरण हैए गंगा देश के करोडों लोगो के लिए जीवन दायनी भी है।
मोदी जी गंगा अभियान को संतो काए लोगों काए जनता का अभियान बनाना चाहते है स्वछता पे बल देने का काम नरेन्द्र भाई ने किया है। चारों धाम रेल से जुड जाए इसके लिए नई शुरुआत मोदी सरकार ने की है।