Salient Points of speech of Hon'ble Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah while addressing at the ‘Badlav Rally’ held in Moga, Punjab

Press | Mar 14, 2026

केंद्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा मोगा, पंजाब में आयोजितबदलाव रैलीमें दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु


AAP पार्टी की सरकार में धर्म परिवर्तन चरम पर है, पंजाब में भाजपा सरकार सबसे पहला बिल धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध का लाएगी


कांग्रेस और AAP पार्टी नेपंजाब को कर्ज, ड्रग्स औरभ्रष्टाचार में डुबो दिया, नशामुक्त, विकासयुक्त पंजाब मोदी जी और भाजपा ही बना सकते हैं


कांग्रेस ने अकाल तख्त पर टैंक चढ़ाए औरसिख-हिंदू एकता को नुकसान पहुँचाया, पंजाब काविकास दोनों की एकता से ही संभव है।


भाजपा, पंजाब मेंसरकार बनाने के 2 साल केअंदर प्रदेश को नशामुक्त बनाएगी


कांग्रेस की गुरुओं पर श्रद्धा होती, तो करतारपुर साहिब पाकिस्तान में न होता, मोदीसरकार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर शुरू कर दर्शन का रास्ता खोला।


पंजाब में AAP सरकारकेजरीवाल दरबार की ATM बन चुकीहै।


मोदी सरकार ने CAA के माध्यमसे अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आए सिखों को नागरिकता दी और गुरु ग्रंथ साहिब केस्वरूप भारत लाने की व्यवस्था की।


पंजाब में 2024 मेंभाजपा को 19% वोट मिला, जहाँ भाजपा 19% तकपहुँचती है, वहाँ अगलीसरकार भाजपा की ही बनती है।


कांग्रेस ने 2013 में WTO में किसानों की सब्सिडी बंद करने का समझौताकिया, जिसे 2014 में मोदीसरकार ने रद्द कर किसानों के हित सुरक्षित किए।


AAP पार्टी कीसरकार वादा खिलाफी की सरकार है, 25 लाखनौकरियों, 16 हजारदवाखानों और सभी फसलों पर MSP के वादेपूरे नहीं किए


घोटाले पर घोटाले करने वाली पंजाब की AAP पार्टी की सरकार ने विज्ञापनों पर ₹800 करोड़ खर्च किए।


पंजाब में रबी और खरीफ फसलों की सबसे अधिक MSP पर खरीद मोदी सरकार के समय हुई है।


 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह नेआज शनिवार को पंजाब के मोगा में आयोजित ऐतिहासिक बदलाव रैलीको संबोधित किया और पंजाब में नशे, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और धर्म परिवर्तन की समस्या के लिए आमआदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 के पंजाब चुनाव में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथमैदान में उतरेगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि केवल आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ही पंजाब को नशे सेमुक्त कर विकास की राह पर ला सकती है और किसानों, युवाओं तथा सिख समाज के हितों की रक्षा कर सकती है। कार्यक्रम में मंच परपंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, केंद्रीय मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुघ, राज्यसभा सांसद श्री सतनाम सिंह संधू, विधायक श्री मनोरंजन कालिया सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

श्री शाह ने कहा कि आज नानकशाही कैलेंडर के अनुसार नएसाल की शुरुआत पर पूरे पंजाब तथा दुनिया भर में बसे पंजाब के लोगों को नए साल कीशुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सिर पर दिखाई देने वाली यह पगड़ी पूरे भारत परगुरु घर के कर्ज का प्रतीक है। यह पगड़ी भारत पर सिख गुरुओंके बलिदानों के प्रति हमारी कृतज्ञता और ऋण का प्रतीक है। अमर बलिदानीगुरु तेग बहादुर जी के बलिदान का साढ़े तीन सौवां वर्ष चल रहा है। गुरु तेग बहादुरजी कोहिंद दी चादरइसलिए कहा गया, क्योंकि उन्होंने कश्मीरी पंडितों को मुगलों के आतंकसे बचाने के लिए अपना सिर कटवाकर उनकी रक्षा करने का काम किया था। यदि गुरु तेगबहादुर जी न होते तो आज भारत में कोई हिंदू बचा न होता।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि एकप्रकार से वर्ष 2027 में होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज सेही अपने प्रचार की शुरुआत कर रही है। हम पंजाब की जनता से अपील करने के लिए आएहैं। आज मैं स्पष्ट रूप से कहकर जा रहा हूं कि वर्ष 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ने जारही है। श्री शाह ने पूरे पंजाब की जनता से, माताओं-बहनों से और बुजुर्गों से आशीर्वाद मांगा और कहा कि वे भाजपा कोआशीर्वाद दें तथा उसकी ताकत बढ़ाएं। यदि पंजाब को नशे से कोई मुक्त कर सकता है, तो केवल और केवल आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी और भारतीय जनता पार्टी ही यह कार्य कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी नेकरके दिखाया है। कश्मीर से धारा 370 समाप्त की गई और आज नक्सलवाद भी समाप्त होने के कगारपर है। यदि पंजाब को नशे से मुक्त कराना है, तो इसके लिए पंजाब में डबल इंजन वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार आवश्यकहै। आज पंजाब पूरी तरह कर्ज, ड्रग्स, धर्म परिवर्तन, भ्रष्टाचार और गैंगस्टरों के आतंक से तबाह हो चुकाहै। उद्योग पंजाब छोड़कर जा रहा है और किसानों का कोई परवाह करने वाला नहीं रह गयाहै। यदि पंजाब के युवाओं की बेरोजगारी दूर करनी है, तो अब बदलाव जरूरी है। पंजाब की जनता ने बहुत मौके दिए हैं। कांग्रेस को भीदिए, अकाली दल को भी दिए और आम आदमी पार्टी को भी दिए। अबएक मौका भारतीय जनता पार्टी को देकर देखिए, भारतीय जनता पार्टी पंजाब में परिवर्तन लाएगी।

श्री शाह ने कहा कि आज जब वह यहां आए हैं, तो एक बात बताना चाहते हैं।वर्ष 2024 में भारतीय जनता पार्टी को 19 प्रतिशत वोट मिला था। भारतीय जनता पार्टी काट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि जहां पार्टी को 19 प्रतिशत वोट मिलता है, वहां अगलीसरकार भारतीय जनता पार्टी की बनती है। ओडिशा में ऐसा हुआ, असम में ऐसा हुआ, मणिपुरमें ऐसा हुआ, त्रिपुरा में ऐसा हुआ और उत्तराखंड में भी ऐसा ही हुआ और अब वीर पंजाब कीबारी है। पंजाब की जनता ने हमेशा देश के अनाज के भंडारभरे हैं और जब-जब देश की सुरक्षा का सवाल आया है, तब-तब पंजाब के जवानों ने पूरे भारत की सुरक्षा की है। यहां आते समय मुझेएक पत्रकार का फोन आया और उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या सरकार बदलने जा रहे हैं? मैंने कहा कि सरकार बदली तो जा सकती है, मगर यहां सरकार होनी भी चाहिए। पंजाब में तो कोई सरकारही नहीं है। यदि सरकार होती, तो कानून और व्यवस्था की स्थिति ऐसी न होती, नशे का कारोबार न होता और किसानों को इतनी परेशानी नहोती। यदि सरकार होती, तो यहां कानून और व्यवस्था भी ठीक होती।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आम आदमीपार्टी परिवर्तन का वादा करके सत्ता में आई थी। आम आदमी पार्टी के नेता जवाब देंकि उनके मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं? पूरे देश मेंजहां-जहां अरविंद केजरीवाल को जाना होता है, वहां पंजाब सरकार के खर्चे से विमान लेकर उनके पायलट बनकर जाने के अलावामुख्यमंत्री ने कुछ नहीं किया है। आम आदमी पार्टी ने 25 लाख नौकरियों का वादा किया था, लेकिन क्यालोगों को नौकरी मिली? चार महीने में पंजाब को नशा मुक्त करने का वादा कियागया था, क्या वह पूरा हुआ?16,000 सरकारी दवाखाने बनाने का वादा किया गया था, क्या वे बने? विधवापेंशन और बुजुर्ग पेंशन को 2500 रुपये करने का वादा किया गया था, क्या वह लागू हुआ? 16 मेडिकल कॉलेज बनाने की बातकही गई थी, क्या वे बने? खनन से 20,000 करोड़ रुपये की आय बढ़ाने का वादा किया गया था, क्या वह बढ़ी? सभी फसलोंपर एमएसपी देने का वादा किया गया था, क्या वह पूरा हुआ? सिख विरोधी दंगों में 5 लाख रुपयेका मुआवजा देने का वादा भी पूरा नहीं किया गया। आम आदमीपार्टी की सरकार वादा खिलाफी की सरकार है और वह पंजाब का भला नहीं कर सकती। यहभ्रष्टाचारी सरकार है, जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। यहां के मुख्यमंत्रीको शर्म आनी चाहिए, क्योंकि दिल्ली से चार सूबेदार आकर बैठे हैं और पंजाबका धन लूटकर दिल्ली भेज रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री उफ़ भी नहीं कर सकते हैं।

श्री शाह ने कहा कि मोगा में आउटडोर विज्ञापन काघोटाला हुआ, अमृतसर स्मार्ट सिटी परियोजना में घोटाला हुआ, जालंधर स्मार्ट सिटी परियोजना में घोटाला हुआ, बरनाला ट्रक यूनियन की भूमि में घोटाला हुआ, खड़ूर साहिब पंचायत के फंड का घोटाला हुआ औरआंगनवाड़ी में पंजीरी का घोटाला हुआ। 100 करोड़ रुपये सेअधिक की उगाही के मामले कोर्ट में लंबित हैं, जबकि मुख्यमंत्री ने अपने चेहरे को दिखाने के लिए 785 करोड़ रुपये विज्ञापनों पर खर्च कर दिए। ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार क्या पंजाब का भला नहींकर सकती है। आम आदमी पार्टी की सरकार केवल और केवल अरविंद केजरीवाल का एटीएम बनकररह गई है। यह पंजाब के सम्मान के साथ खिलवाड़ है। पूरा पंजाब ड्रग्स की समस्या सेजूझ रहा है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। वर्ष 2026 की शुरुआत में ही तीन सरपंचों की हत्या हो चुकी है।गैंगस्टर उगाही कर रहे हैं और पुलिस चौकी के अंदर ही एक एएसआई की हत्या हो जातीहै। एक रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में हेरोइन और नशे के कारोबार का 45 प्रतिशत हिस्सा अकेले पंजाब में है। आज मैं पंजाब कीजनता से कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी में नशे के कारोबार को समाप्त करने काकोई दम नहीं है। कांग्रेस और अकाली दल पहले भी सत्ता में रहे, लेकिन वे भी इसे रोक नहीं पाए। यदि नशे का कारोबारकोई रोक सकता है, तो केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ही इसे रोक सकतीहै। मैं आज जनता से वादा करके जा रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि धारा 370 हटाई जाएगी और उसे हटा दिया गया। आज आतंकवाद भी अंतिमसांसें गिन रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि देश को नक्सल मुक्त करेंगे औरआज देश नक्सल मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मैं आज पंजाब की जनता सेकहकर जा रहा हूं कि यदि फरवरी 2027 में जनता का आशीर्वाद मिला, तो दो वर्षों के भीतर पंजाब से नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़कर फेंक दियाजाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी कीसरकार किसानों को गुमराह कर रही है और कांग्रेस पार्टी तथा राहुल गांधी भी किसानोंको भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। संसद में भी इस विषय पर बातें की गईं और आमआदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने भी फोन कर कहा कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डीलसे किसानों को नुकसान होगा। पंजाब के किसान भाइयों और बहनों से अपील है कि वे इनकीबातों पर ध्यान न दें, क्योंकि ये झूठ बोल रहे हैं। वर्ष 2013 में डब्ल्यूटीओ में ऐसा करार करके कांग्रेस सरकार आईथी, जिसमें एमएसपी न देने की बात थी। भारत की जनता का भलाहुआ कि वर्ष 2014 में उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया गया। वर्ष 2017 में उस करार की पुष्टि करने का समय आया, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कीसरकार ने स्पष्ट कह दिया कि उनके किसानों को एमएसपी मिलती रहेगी और इसे कोई नहींरोक सकता। ऐसे में राहुल गांधी किस मुंह से यह बातें कर रहे हैं? सबसे ज्यादा एमएसपी पर खरीद का काम माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही हुआ है। पूरे पंजाब केकिसानों से रबी और खरीफ दोनों मौसम में गेहूं और धान की सबसे ज्यादा खरीद यदि किसीने की है, तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्ववाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने की है। अब दो ही दिन के भीतर ऑनलाइन भुगतानसीधे किसान के घर पहुंच जाता है और इस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को समाप्त कर दियागया है।

श्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी को यह बताना चाहिए किजब उनकी सरकार थी, तब किसानों के लिए कितना बजट दिया जाता था। उस समयकिसानों के लिए 22,000 करोड़ रुपये का बजट दियाजाता था। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इसे 22,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपये कर दिया है। आज हर किसान को सालाना 6,000 रुपये मिल रहे हैं और 13 करोड़ 50 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि देने का काम कियागया है। कांग्रेस ने कभी भी दलहन को एमएसपी पर नहीं खरीदा, जबकि अब नाफेड की व्यवस्था की गई है। जो किसान बुआई करने के बाद नाफेड परस्वयं को पंजीकृत करेगा, उसकी पूरी दलहन की फसल भारत सरकार एमएसपी पर खरीदेगी।मक्के की भी एमएसपी पर खरीद की जा रही है। इसके साथ-साथ उर्वरकों के उपयोग को कमकरने के लिए प्राकृतिक खेती की दिशा में भी आगे बढ़ा जा रहा है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मोदीसरकार ने सिख पंथ और सिख भाइयों-बहनों के लिए अनेक कार्य किए हैं। माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पर गुरु परंपरा की विशेष कृपा रही है। गुरुतेग बहादुर जी का साढ़े तीन सौवां बलिदान वर्ष भी आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी के समय में आया। गुरु नानक देव जी का साढ़े पांच सौवां प्रकाशपर्व भी उनके ही समय में आया। गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व भी उनके कार्यकाल में आया और सर्बंस दानी दशम पिता कासाढ़े तीन सौवां प्रकाश पर्व भी उनके समय में ही आया। यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी ने इन सभी पर्वों को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाकर कश्मीर सेकेरल तक और द्वारका से कामाख्या तक गुरुओं का संदेश पहुंचाने का कार्य किया। यहगुरुओं की कृपा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को इतनी बड़ीसेवा करने का अवसर मिला। दशम पिता के साहिबजादों जैसा बलिदान विश्व के इतिहास मेंकहीं देखने को नहीं मिलता, लेकिन पहले इस बलिदान को वह सम्मान नहीं मिलता था जोमिलना चाहिए था। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेवीर बाल दिवसके रूप में इसे मान्यता देकर पूरे देश में साहिबजादों के सम्मान का कार्यकिया। वर्ष 1984 के सिख दंगों में सिखों पर अत्याचार करने वालों केखिलाफ साढ़े तीन सौ से अधिक मामलों को दर्ज किया गया। कांग्रेस सरकार ने अपने एकभी नेता को जेल में नहीं डाला था, जबकि कई नेताओं को जेल भेजने का काम किया गया।

श्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी के पिताजी ने सिखदंगों के बारे में कहा था कि बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हर सिख दंगा पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का कार्य किया। अफगानिस्तानऔर पाकिस्तान से आए सिख भाइयों और बहनों को नागरिकता देने का कार्य भी मोदी सरकारने किया। अफगानिस्तान में स्थिति बिगड़ने के समय तीन गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियोंको पगड़ी बांधकर सिर पर रखकर भारत लाने की व्यवस्था भी आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी ने करवाई। करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण भी कराया गया। आजहम राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि करतारपुर साहिब कितना दूर है? वह बहुत नजदीक है। मगर जब बंटवारा हुआ था, यदि उस समय थोड़ी दूरदर्शिता होती और गुरु साहिबानोंके प्रति श्रद्धा होती, तो करतारपुर साहिब आज भारत में होता। यदि उस समयभाजपा होती, तो कभी भी करतारपुर साहिब को भारत से अलग नहीं होनेदेते, लेकिन मोदी सरकार ने बाद में कॉरिडोर बनाकर यात्रा कीव्यवस्था की। मोदी सरकार ने वीर बाल दिवस मनाने का कार्य किया। इसके साथ हीहरमिंदर साहिब को एफसीआरए का पंजीकरण दिलाया गया और लंगर पर से जीएसटी हटाने काकाम भी यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनतापार्टी की सरकार ने किया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मुझे यहसुनकर हंसी आती है कि कांग्रेस पार्टी पूछ रही है कि भारतीय जनता पार्टी ने सिखोंके लिए क्या किया? भारतीय जनता पार्टी ने क्या किया, इसका हिसाब हम दे चुके हैं, जबकि कांग्रेस के समय में अकाल तख्त पर टैंक चढ़ा दिए गए थे। कांग्रेस केशासनकाल में ही आतंकवाद आया और उसी समय सिखों और हिंदुओं के बीच झगड़ा खड़ा कियागया। पंजाब का विकास और पंजाब की शांति सिख-हिंदू एकता के बिना संभव नहीं है और यहएकता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव है। आजपूरा पंजाब धर्म परिवर्तन की समस्या से जूझ रहा है। हम सभी हिंदुओं और सिखभाइयों-बहनों से कहना चाहते हैं कि यदि एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना दीजाए, तो पंजाब में धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाने के लिएपहला बिल लाया जाएगा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वोट बैंक के लालच में धर्मपरिवर्तन को बढ़ावा देती हैं। पंजाब की जनता को यह भी याद रखना चाहिए कि नौवेंगुरु श्री तेग बहादुर साहिब ने धर्म परिवर्तन रोकने के लिए अपना सिर बलिदान करदिया था। यदि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, तो नशे के कारोबार को समाप्त किया जाएगा और साथ ही धर्म परिवर्तन की समस्याको भी खत्म किया जाएगा।

श्री शाह ने कहा कि अभी पंजाब और उत्तर प्रदेश मेंचुनाव आने वाले हैं और राहुल गांधी ने कहा कि यदि जवाहरलाल नेहरू होते तो कांशीरामजी मुख्यमंत्री बन जाते। राहुल गांधी यह बताएं कि वह कौन होते हैं किसी को नियुक्तकरने वाले? कांशीराम जी अपने आप में बड़े नेता थे। जब डॉ. भीमरावअंबेडकर जीवित थे, तब जवाहरलाल नेहरू ने उनके साथ क्या किया? उन्हें चुनाव हराने का काम किया गया। इसके विपरीतमाननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने गुरु रविदासजी के नाम पर एयरपोर्ट बनाकर दलित समाज का सम्मान करने का कार्य किया। विपक्ष केवलराजनीति करता है और उन्हें शासन से कोई सरोकार नहीं है। पंजाब को हंसाने वाला नहीं, बल्कि अच्छा शासन देने वाला मुख्यमंत्री चाहिए। पंजाबके सामने कानून और व्यवस्था की समस्या है, नशे की समस्या है, किसानों की समस्या है, धर्म परिवर्तन की समस्या है, भ्रष्टाचार कीसमस्या है और वादा खिलाफी की समस्या है। वर्तमान मुख्यमंत्री इन समस्याओं कासमाधान नहीं कर सकते। इन सभी समस्याओं का एक ही समाधान है कि वर्ष 2027 में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी केनेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार बनाई जाए। 

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: