Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah extends heartfelt wishes to Prime Minister Shri Narendra Modi on the historic achievement of serving people as the country's longest-serving elected PM

Press | Jun 10, 2026

गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जनता की सेवा करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं


मोदी जी के कार्यकाल के 12 वर्ष भारत के स्वाभिमान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने के रहे हैं

देशवासियों को सुरक्षित बनाना और उनके खोए हुए आत्मसम्मान व गौरव को लौटाना मोदी जी की सबसे बड़ी उपलब्धि है

मोदी जी का नेतृत्व संकल्प से सिद्धि और सेवा से सुशासन की यात्रा का प्रतीक

मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने आत्मविश्वास, विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए मानदंड स्थापित किए

प्रविष्टि तिथि: 10 JUN 2026 3:43PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जनता की सेवा करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

X पर एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जनता की सेवा करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मोदी जी के ये 12 वर्ष भारत के स्वाभिमान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने के रहे हैं। नई संसद का निर्माण हुआ, तीन नए कानून लागू हुए, नई शिक्षा नीति और मातृभाषाओं में मेडिकल व इंजीनियरिंग शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ तथा आत्मनिर्भर भारत हर भारतीय का संकल्प बना। इन 12 वर्षों में एक तरफ देश की सीमाएँ सुरक्षित हुईं, कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त हुआ, राम मंदिर का निर्माण हुआ, नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता मिली और आतंकवाद पर नकेल कस हर आतंकी घटना का मुँहतोड़ जवाब दिया गया, वहीं देश की सामूहिक शक्ति ने हीनता के भाव से बाहर निकलकर अपनी विरासत, संस्कृति और सामर्थ्य पर गर्व करना सीखा। देशवासियों को सुरक्षित बनाना और उनके खोए हुए आत्मसम्मान व गौरव को लौटाना मोदी जी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। आज नया भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ विश्व के हर मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा है और दुनिया एक सक्षम, सशक्त तथा नए भारत के उदय की साक्षी बन रही है।

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने एक अन्य पोस्ट में कहा, मोदी जी का नेतृत्व संकल्प से सिद्धि और सेवा से सुशासन की यात्रा का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में भारत ने आत्मविश्वास, विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए मानदंड स्थापित किए हैं।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: