Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah launches -Made in India 'Akshar River Cruise' on Sabarmati Riverfront developed by Ahmedabad Municipal Corporation and Sabarmati Riverfront Development Corporation Limited through video conferencing

Press | Jul 02, 2023

केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन औरसाबरमती रिवरफ्रन्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा साबरमती रिवरफ्रन्ट परभारत में निर्मित 'अक्षररिवर क्रूज' कावीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पिछले 9 सालों में दुनिया में हरक्षेत्र में भारत को प्रथम स्थान पर पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों केपरिणाम अब दिखने लगे हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 9 सालों में गरीब कल्याण, भारत गौरव, भारत उत्कर्ष और इन्फ्रास्ट्रक्चरके विकास के माध्यम से पूरे भारत के विकास को नया आकार दिया है

मोदी जी ने अनेकों इनीशिएटिव्स लेकर गुजरात के टूरिज्म कोएक नया आकार देने का काम किया है

श्री नरेन्द्र मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तबपूरे भारत में उन्होंने ही सबसे पहले रिवरफ्रन्ट की कल्पना कर उसे बनाया

साबरमती रिवरफ्रंट भारत ही नहीं पूरी दुनिया में प्रसिद्धहो चुका है

इस रिवरफ्रन्ट के कारण ना सिर्फ जलस्तर ऊपर आया है बल्किये वरिष्ठ नागरिकों, बच्चोंऔर युवाओं सहित सबके लिए अनेक प्रकार की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केन्द्रबनकर उभरा है

इस रिवरफ्रन्ट के साथ भारत में निर्मित यह ‘अक्षर रिवरक्रूज’ जुड़ रहा है, यहरिवर क्रूज अहमदाबाद के लोगों साथ ही यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षणका केन्द्र होगा

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और साबरमती रिवरफ्रन्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा साबरमती रिवरफ्रन्ट पर भारत में निर्मित 'अक्षर रिवर क्रूजका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया।

 

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि आज इस अक्षर रिवर क्रूज के माध्यम से गुजरात सरकार और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशनअहमदाबाद शहर के सभी नागरिकों को एक नई भेंट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब पूरे भारत में उन्होंने ही सबसे पहले रिवरफ्रन्ट की कल्पना की थी और उसकी प्लानिंग कर उसे पूरा करने का काम भी उनके ही कार्यकाल में पूरा हुआ।



 श्री शाह ने कहा कि आज यह रिवरफ्रन्ट ना सिर्फ अमहदाबाद बल्कि पूरे भारत और दुनिया में प्रसिद्ध हो चुका है और पर्यटन का एक आकर्षक केन्द्र बन चुका है।


 
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि इस रिवरफ्रन्ट के कारण ना सिर्फ जलस्तर ऊपर आया है बल्कि ये वरिष्ठ नागरिकोंबच्चों और युवाओं सहित सबके लिए अनेक प्रकार की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केन्द्र बनकर उभरा है।


 उन्होंने कहा कि इस रिवरफ्रन्ट के साथ आज एक नई चीज़ जुड़ने जा रही हैअक्षर रिवर क्रूज।


यह लक्जरी रिवर क्रूज अमहदाबाद के सभी नागरिकों के लिए एक नया आकर्षण का केन्द्र होगा।


 उन्होंने बताया कि अहमदाबाद म्युनिसिपल कोर्पोरेशन और साबरमती रिवरफ्रन्ट डेवलपमेन्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप के तहत विकसित किया गया हैयह क्रूज मेक-इन इण्डिया के तहत ₹15 करोड़ की लागत से भारत में तैयार हुई पहली पैसेन्जर केटामरीन है जिसमें दो इंजन लगे हैं और ये सुरक्षित तरीके से डेढ़ घंटे की यात्रा कर सकता है।


 उन्होंने कहा कि 30 मीटर लंबा ये क्रूज अमहदाबाद के सभी नागरिकों और यहां आने वाले देशभर के नागरिकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा।


 श्री शाह ने कहा कि 165 यात्रियों की क्षमता के साथ रेस्तरां वाले इस क्रूज़ की यात्रा लोगों को अपनी ओर ज़रूर आकर्षित करेगी।


श्री अमित शाह ने कहा कि 180 लाइफ सेफ्टी जैकेटफायर सेफ्टी और इमरजन्सी रेस्क्यू बोट से लैस इस क्रूज का डिज़ाइन नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।


 उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान उन्होंने अमहदाबाद और गुजरात के पर्यटन को हमेशा प्राथमिकता दी थी।


 श्री शाह ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पर्यचन के क्षेत्र में लिए गए कई इनीशिएटिव्स के माध्यम से गुजरात और यहां के 2 प्रमुख पर्यटन के केन्द्रों को देश के टूरिज़्म के नक्शे पर रखने का काम किया है।


 उन्होंने कहा कि गुजरात में आने वाले लाखों प्रवासियों के लिए करोड़ों रूपए का निवेश कर एक इकोसिस्टम बनाया गयासभी तीर्थों और सीमाओं से जोड़ने के लिए अच्छी सड़कें बनाई गईं और हवाईअड्डों से पर्यटनस्थलों तक की सड़कों को भी पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया।


केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अंबाजी में लाइट एन्ड साउन्ड शो शुरु किया गयापावागढ के मंदिर का 500 साल के बाद ध्वजारोहण हुआमाधवपुर के मेले को राष्ट्रीय मेले का स्वरुप दियाकच्छ में टेन्ट सिटी बनाकर सफेद रण में दुनियाभर के पर्यटकों के रहने की व्यवस्था की गई और अमहदाबाद में कांकरिया तालाब और अब ये रिवरफ्रन्ट बनाकर एक बहुत बड़े पर्यटन इकोसिस्टम का निर्माण किया गया है।


 श्री शाह ने कहा कि सरहद दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत नडाबेट और वहां कठिन परिस्थितियों में सुरक्षाबलों द्वारा किए जा रहे कर्तव्य निर्वहन का गुजरात के युवाओं को अनुभव कराने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पर्यटन के क्षेत्र में विकास को बहुत आगे बढ़ाया है जिससे देश और दुनिया से गुजरात आने वाले प्रवासियों की संख्या बहुत बढ़ी है।


 श्री शाह ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भी अहमदाबाद में हैजहां नियमित रूप से क्रिकेट मैच होते हैं और इसके कारण यहां स्पोर्टस टूरिज्म में भी वृद्धि हुई है।


 इसके अलावा यहां अब बहुत बड़ी स्पोर्टस सिटी को भी आकार दिया जा रहा है।


 उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कई प्रकार के इनीशिएटिव्स लेकर गुजरात के टूरिज्म को एक नया आकार देने का काम किया है।


श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले 9 सालों में दुनिया में हर क्षेत्र में भारत को प्रथम स्थान पर पहुंचाने के लिए जो प्रयास किए हैंअब उनके परिणाम दिखने लगे हैं।


 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 9 सालों में गरीब कल्याणभारत गौरवभारत उत्कर्ष और इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के माध्यम से पूरे भारत के विकास को नया आकार दिया है।
 

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: