Press | Jun 09, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
X पर एक पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “जनजातीय स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के अमर प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी ने ‘उलगुलान आंदोलन’ के माध्यम से अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आजादी का शंखनाद किया। उन्होंने आदिवासी समाज को अपने अधिकारों और विरासत की रक्षा के लिए संगठित किया तथा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया। धर्मांतरण के विरुद्ध उनका संघर्ष और जनजातीय गौरव के लिए उनका समर्पण आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”
जनजातीय स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के अमर प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी ने 'उलगुलान आंदोलन' के माध्यम से अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आजादी का शंखनाद किया। उन्होंने आदिवासी समाज को अपने अधिकारों और विरासत की रक्षा के लिए संगठित किया तथा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को… pic.twitter.com/NjbSAhfHJD
— Amit Shah (@AmitShah) June 9, 2026