Union Home and Minister of Cooperation Shri Amit Shah Delivered Address at the Nomination Rally of Leader of Opposition Shri Suvendu Adhikari in Bhabanipur, West Bengal

Press | Apr 02, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्रीअमित शाह द्वारा भवानीपुर, पश्चिम बंगाल में श्री सुवेंदु अधिकारीकी नामांकन यात्रा में दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु


 नंदीग्राम के बाद अब ममता बनर्जी को भवानीपुरविधानसभा में भी हराना है


 इस बार बंगाल के मतदाताओंको वोट डालने से रोकने की किसी गुंडे में हिम्मत नहीं है,बंगालवासियों को भयमुक्त होकर मतदान करना है


सिंडिकेट,टोलबाजी और डेमोग्राफी चेंज से त्रस्तबंगालवासी ‘परिवर्तन’ लाने वाले हैं


बंगालकी जनता इस बार TMC कोमूल समेत उखाड़ फेंकने की तैयारी में है


 मोदी जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की भाजपासरकार कविगुरु के “सोनार बांग्ला” का स्वप्न साकार करेगी


 भ्रष्टाचार,घुसपैठ,बम धमाकों और बेरोजगारी से त्रस्त बंगाल कीसमस्याओं का समाधान भाजपा सरकार में ही संभव है।


 

केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज गुरुवार को पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में बंगाल के नेता प्रतिपक्ष एवंभाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सुवेंदु अधिकारी कीनामांकन यात्रा में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंनेउपस्थित लोगों कोसंबोधित भी किया।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता, तृणमूल कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार, हिंसा,अवैध घुसपैठ से त्रस्त हो चुकी है और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी केनेतृत्व में परिवर्तन चाहती है।  श्री शाह नेकहा कि यह परिवर्तन पश्चिम बंगाल के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा और स्वामी विवेकानंद,गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनोंका ‘सोनार बांग्ला’ बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बंगालमें नेता प्रतिपक्ष एवं भवानीपुर सेप्रत्याशी श्री सुवेंदु अधिकारी,रासबिहारी से भाजपा प्रत्याशी डॉ तपन दास गुप्ता, बालीगंज से भाजपा प्रत्याशी श्रीलोकेनाथ चटर्जी एवं चौरंगी से भाजपा प्रत्याशी श्री संतोष पाठक सहित वरिष्ठ नेता एवंबड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

श्री शाह ने कहाकि बंगाल चुनाव से पहले मैंने लगभग पूरे बंगाल का दौरा किया है, कोलकाता, दुर्गापुरसे लेकर उत्तर बंगाल तक हर क्षेत्र में उन्हें एक ही स्वर सुनाई दिया कि लोग ममता बनर्जीकी सरकार को बदलना चाहते हैं। आज बंगाल की पूरी जनता टोलबाजीसे त्रस्त है, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी से परेशानहै, महिलाओं की असुरक्षा से चिंतित है और अवैध घुसपैठ के कारण बंगाल की डेमोग्राफी चेंज से आक्रोशित है। बंगाल की जनता लगातार बमधमाकों और गोलीबारी की घटनाओं से, बढ़ती बेरोजगारी से और ममता बनर्जी के शासन में हुएरिकॉर्ड स्तर के भ्रष्टाचार से त्रस्त है। पूरे बंगाल की जनता आज परिवर्तन की मांगकर रही है और कह रही है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मेंभारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी चाहिए। पश्चिम बंगाल की जनता यह मांग रही है कि राज्यकी सीमाओं को सख्ती से सुरक्षित किया जाना चाहिए और घुसपैठियों को चिन्हित कर देश सेबाहर किया जाना चाहिए और कवि गुरु की परिकल्पना के अनुरूप ‘सोनार बांग्ला’ का निर्माणकिया जाना चाहिए।

 

केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि पूरे बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है।मैं जहां भी जाता हूं, लोग स्पष्ट रूप से कहते हैं कि 5 मई को भाजपा की सरकार आने वालीहै। आज पूरा बंगाल ममता बनर्जी को सत्ता से विदा करने के लिए तैयार है, लेकिन इस परिवर्तनकी चाबी भवानीपुर के मतदाताओं के हाथ में है। जब हम एक-एक सीट जीतकर 170 सीट जीतेंगे,तब जाकर परिवर्तन होगा, लेकिन भवानीपुर के मतदाता चाहें तो एक ही सीट से यह परिवर्तनसुनिश्चित कर सकते हैं। श्री सुवेंदु अधिकारी सेमैंने कहा था कि केवल नंदीग्राम तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि ममता बनर्जी के गढ़ मेंजाकर उन्हें हराना है। पिछले चुनाव में ममता बनर्जी राज्य में सरकार तो बना पाईं, लेकिननंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारीसे चुनाव हार गई थीं। इस बार ममता बनर्जी पूरे बंगाल में भी हारेंगी और भवानीपुर मेंभी हारेंगी।

 

श्री शाह ने कहाकि आज सुबह कुछ पत्रकारों ने उनसे संपर्क कर बताया कि बंगाल का माहौल भाजपा के पक्षमें है और जनता चाहती है कि ममता बनर्जी सत्ता से चली जाएं, तृणमूल कांग्रेस के गुंडोंपर कार्रवाई हो और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने वालों को जेल भेजा जाए। मैंनेकहा फिर चिंता क्या है? तो उन्हें बताया गया कि टीएमसी के गुंडे वोट नहीं करने देंगे।इस बार किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है, कोई भी गुंडा बंगाल के मतदाताओं को मतदानसे नहीं रोक सकता। बंगाल की जनता भय मुक्त होकर मतदान करेतृणमूल कांग्रेस को केवल हराना नहीं है, बल्कि जड़ से उखाड़कर बंगालकी खाड़ी में फेंक देना है। जिस प्रकार बंगाल में भ्रष्टाचार, टोलबाजी और सिंडिकेट का शासन फैल गया है, उससे आमजनता का जीवन कठिन हो गया है। साथ ही घुसपैठ की बढ़ती समस्या ने राज्य के अस्तित्वको भी खतरे में डाल दिया है। इन सभी समस्याओं का एकमात्र समाधान यह है कि आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाईजाए।

 

केंद्रीय गृह मंत्रीने कहा कि 2014 के बाद जिन-जिन राज्यों ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी पर भरोसा जताकर भाजपा की सरकार बनाई, वे सभी राज्य विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेहैं। अब बारी पश्चिम बंगाल और भवानीपुर की जनता की है। यह परिवर्तन पश्चिम बंगाल केलिए शुभ परिणाम लेकर आएगा और स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्रचट्टोपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का ‘सोनार बांग्ला’ बनाने का मार्गप्रशस्त करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने पूरे बंगाल को तृणमूल कांग्रेसके कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाकरराज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: